फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी बोर्ड: पुस्तकों संग नहीं बेच सकते गाइड

यूपी बोर्ड: पुस्तकों संग नहीं बेच सकते गाइड

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: पुस्तकों संग नहीं बेच सकते गाइड
किताबों संग नहीं बेच सकते गाइड
विज्ञापन

0 यूपी बोर्ड सचिव ने कहा, डीएम को पत्र लिख कराई जाएगी सख्त कार्रवाई
0 प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गईं पुस्तकों से सस्ती किताबें किसी राज्य में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड की सचिव ने कहा है कि दुकानदार छात्रों व अभिभावकों को किताबों संग गाइड लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। अगर कोई दुकानदार गाइड लेने के लिए बाध्य करेगा तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए डीएम को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के 18 विषयों में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को शामिल किया गया है। बाजार में 18 विषयों की 31 पुस्तकें उपलब्ध हैं।
सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं पुस्तकों से सस्ती पुस्तकें किसी भी राज्य में नहीं हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों में सबसे अधिक मूल्य की पुस्तक गणित, कक्षा 11 की 76 रुपये तथा कक्षा 9 की अर्थशास्त्र विषय की पुस्तक न्यूनतम 11 रुपये की है। पूर्व में कक्षा 11 और 12 की विज्ञान विषय की पुस्तकें निजी प्रकाशकों द्वारा 500 से 700 रुपये के बीच बेची जाती थीं, जबकि वर्तमान में विज्ञान विषय की पुस्तकों की कीमत 38 से 74 रुपये के बीच है।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि छात्र-अभिभावक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और upmsp.nic.in पर भी पुस्तकों की सूची, इनका मूल्य और पृष्ठ संख्या देख सकते हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, उप शिक्षा निदेशकों, संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भी सूची जारी कर निर्धारित पुस्तकों के माध्यम से ही पठन-पाठन कराने को कहा गया है। कहा कि जिलों को लगातार पुस्तकों की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने का कि छात्र और अभिभावक भी अधिकृत पुस्तकें ही लें और इनके साथ जबरदस्ती गाइड देने वाले दुकानदारों की शिकायत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षावार एक सेट पुस्तकों की कीमत
कक्षा 9- 212 रुपये
कक्षा 10- 126 रुपये
कक्षा 11 (विज्ञान वर्ग) - 270 रुपये
कक्षा 11 (कला वर्ग) - 151 रुपये
कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग)- 325 रुपये

नई पुस्तकों की ऐसे करें पहचान
छात्रों और अभिभावकों में कोई भ्रम न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार प्रचलन में लाई गईं एनसीईआरटी की पुस्तकों के लिए विशिष्टता पहचान भी सार्वजनिक की गई है। पुस्तक के कवर पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का लोगो लगा है तथा मोटे अक्षरों में उत्तर प्रदेश राज्य हेतु छपा है। कवर के बाद वाले पृष्ठ पर एनसीईआरटी की अनुमति एवं सहयोग से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रकाशित रॉयल्टी पेड बुक अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed