फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद समेत 75 स्टेशनों पर तैनात होंगे नये स्टेशन डायरेक्टर

इलाहाबाद समेत 75 स्टेशनों पर तैनात होंगे नये स्टेशन डायरेक्टर

Thu, 12 Oct 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद समेत 75 स्टेशनों पर तैनात होंगे नये स्टेशन डायरेक्टर
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000

इलाहाबाद समेत 75 स्टेशनों पर तैनात होंगे नए डायरेक्टर
0 31 अक्तूबर के पूर्व रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर की तैनाती का निर्देश
0 वाणिज्य, परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को मिलेगी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद जंक्शन समेत देश के 75 ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर अब नए स्टेशन डायरेक्टर की तैनाती होगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन सभी स्टेशनों पर क्लास वन अफसरों की तैनाती स्टेशन डायरेक्टर के पद पर होगी। बोर्ड की ओर से 31 अक्तूबर के पूर्व सभी स्टेशनों पर नए डायरेक्टर की तैनाती करने का निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिया गया है।
बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देश में 75 ए वन ग्र्रेड के स्टेशनों में से 50 में वाणिज्य और परिचालन विभाग के अफसर तैनात किए जाने की बात कही गई है। बाकी के 25 स्टेशनों पर सिविल, मैकेनिकल, सिगनल एवं टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों को तैनात करने का निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, झांसी, आगरा कैंट एवं ग्वालियर में स्टेशन डायरेक्टर की तैनाती की जानी है। पिछले वर्ष भी बोर्ड की ओर से इन स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर तैनात किए गए थे। तब आनन फानन में तमाम जोनल रेलवे ने प्रमोटी आदि अफसरों को तैनात कर दिया था। तमाम विसंगतियों को देखने के बाद अब एक बार फिर से नए सिरे से संबंधित स्टेशनों पर क्लास वन अफसरों की तैनाती डायरेक्टर के रूप में होगी। इस संबंध में बोर्ड की अंडर सेक्रेटरी आशा मुरलीधरन ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिए हैं। एनसीआर की बात करें तो यहां ग्वालियर में इंजीनियरिंग विभाग एवं बाकी पांच स्टेशनों पर वाणिज्य और परिचालन विभाग के अफसरों की नियुक्ति डायरेक्टर के पद पर होगी।
विज्ञापन

उत्तर भारत के इन स्टेशनों पर तैनात होंगे नए डायरेक्टर
झांसी, इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, मथुरा, गोरखपुर, लखनऊ (एनईआर), मुगलसराय, लखनऊ (एनआर), वाराणसी, बरेली जंक्शन, देहरादून, हरिद्वार, जम्मूतवी, नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed