फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   70% of municipal vehicles are running without registration

Prayagraj News: बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे नगर निगम के 70 फीसदी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
70% of municipal vehicles are running without registration
नगर निगम दूसरों से कर वसूली की योजनाएं बना रहा है, लेकिन खुद के 70 फीसदी से अधिक वाहन आरटीओ विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। कई वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो दूर, सामान्य नंबर प्लेट भी नहीं है। कुछ वाहनों पर चूने या पेंट से नंबर लिखे गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के कुल 1138 वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। इनमें से 734 वाहन घर-घर साफ-सफाई के कार्यों में लगे हैं। आरटीओ कार्यालय में नगर निगम के मात्र 329 वाहन ही पंजीकृत हैं। इन 329 पंजीकृत वाहनों में से 299 वाहन अनफिट पाए गए हैं। इनमें गुड्स कैरियर, डंपर, अर्थ मूविंग उपकरण और एंबुलेंस जैसे विभिन्न प्रकार के वाहन शामिल हैं। फिटनेस समाप्त होने के बावजूद इन वाहनों का संचालन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। इनकी फिटनेस अवधि 2009 से लेकर 2024 तक की विभिन्न तिथियों पर समाप्त हुई है।
विज्ञापन

मेला प्राधिकरण से मिले वाहन
महाकुंभ 2025 के दौरान मेले की साफ-सफाई व अन्य कार्यों के लिए मेला प्राधिकरण को कई वाहन मिले थे। प्राधिकरण ने इनमें से 91 वाहन नगर निगम को सौंप दिए हैं। इन वाहनों में 26 कॉम्पैक्ट वाहन और 65 ट्रिपर वाहन शामिल हैं। इन्हें नगर निगम के नाम पर ट्रांसफर भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को समय-समय पर अनफिट वाहन व बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित वाहनों के संबंध में पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जाता है। एक बार फिर पत्र के माध्यम से बिना रजिस्ट्रेशन व अनफिट वाहनों के संचालन को लेकर अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा प्रवर्तन टीम ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। विजय प्रकाश, एआरटीओ प्रशासन।


नगर निगम के लगभग सभी वाहन रजिस्टर्ड हैं। कुछ नई मशीनें हो सकती हैं जिनका किसी कारण से रजिस्ट्रेशन न कराया गया हो। अनफिट वाहनों के संबंध में आरटीओ विभाग की तरफ से हमें कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। चीफ इंजीनियर से इसे चेक करने के लिए कहता हूं। राजीव शुक्ला, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed