{"_id":"585d82d64f1c1bf248e3bdf8","slug":"70-million-will-sringverpur-ramayana-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंगवेरपुर में 70 करोड़ से बनेगा रामायण सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंगवेरपुर में 70 करोड़ से बनेगा रामायण सर्किट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामायण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने 560 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रयास मौर्य ने इसके लिए मंत्रालय को पत्र लिखा था। रकम स्वीकृत किए जाने के संबंध में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने सांसद को पत्र भेजकर अवगत भी करा दिया है। इसके तहत शृंगवेरपुर-चित्रकूट में रामायण सर्किट 69.45 करोड़ की लागत से बनेगा।
सांसद के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जनवरी 2014 से स्वदेश दर्शन, प्रसाद योजना प्रारंभ की है। इस योजना के आरंभ से पर्यटन मंत्रालय ने 405.73 करोड़ की लागत की नौ परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके साथ ही स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत नवंबर एवं दिसंबर में कई योजनाएं स्वीकृत हुईं। इसके अतिरिक्त लगभग 154.46 करोड़ की लागत से अयोध्या में श्रीराम के जीवन पर आधारित विकास कार्य चिह्नित किए गए।
इस प्रकार मंत्रालय ने 560 करोड़ के पर्यटन संबंधी विकास कार्य शुरू हुए। इसमें बौद्ध सर्किट के लिए 99.97 करोड़, रामायण सर्किट (शृंगवेरपुर, चित्रकूट) के लिए 69.45 करोड़, अध्यात्मिक सर्किट जिसमें अलीगढ़, प्रतापगढ़, कौशांबी, कासगंज, उन्नाव आदि के लिए 76 करोड़ रुपये, अध्यात्मिक सर्किट मेरठ, कानपुर, फतेहपुर आदि के लिए 62.95 करोड़, हेरिटेज सर्किट जिसमें बांदा, फतेहपुर, संत कबीर नगर आदि हैं के लिए 41.95 करोड़, मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए 14.93 करोड़ की योजना शामिल है। इसकेसाथ वृंदावन-मथुरा में पर्यटन यात्रियों के लिए 9.36 करोड़, वाराणसी एवं वहां नौका विहार के लिए क्रमश: 20.40 एवं 10.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।