फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 Teachers Recruitment- candidate protest continue from five days

मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने पर नाराज हुए शिक्षक भर्ती के प्रतियोगी, आंदोलन पांचवे दिन भी जारी

Thu, 10 Jan 2019 10:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
69000 Teachers Recruitment- candidate protest continue from five days
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय के लिए हुए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर लगातार पांचवे दिन गुरुवार को परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा नियामक कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। शिक्षक भर्ती में शामिल परीक्षार्थियों ने अपनी बात रखने के लिए अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों ने लक्ष्मी चौराहे से छात्रसंघ भवन तक जुलूस निकाला।  शिक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि उनपर हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन


सुनील मौर्या ने बताया कि आंदोलन में शामिल छात्रों पर सलोरी एवं तेलियरगंज में हमले हुए। छात्रों की मांग सुनने जिलाधिकारी सुहास एलवाई छात्रसंघ भवन पहुंचे। उन्होनें छात्रों को शुक्रवार को सचिव परीक्षा नियामक से उनकी बात कराने का आश्वासन दिया। परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे छात्रों का कहना था कि जब तक परीक्षा निरस्त नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक भर्ती न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के दावे के बाद भी पेपर लीक करने वाला गिरोह पूरी तरह से सक्रिय रहा। 69 हजार शिक्षक भर्ती मोर्चा का कहना है कि जिलाधिकारी ने हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है। प्रतियोगी छात्र अब शुक्रवार को परीक्षा नियामक कार्यालय पर दोबारा धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील मौर्य, अनुराधा तिवारी, समरीन, कोमल, अलाउद्दीन, सुनील यादव, शैलेश पासवान, अनुराग शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed