फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teacher recruitment: district allocation list of teacher recruitment to be released today

69000 शिक्षक भर्तीः आज जारी होगी शिक्षक भर्ती की जिला आवंटन सूची

Mon, 01 Jun 2020 03:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
69000 teacher recruitment: district allocation list of teacher recruitment to be released today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए जिला आवंटन की सूची सोमवार को जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग तीन से छह जून तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिला आवंटन की सूची जारी होते ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए संबंधित जिलों की ओर रवाना होना होगा। काउंसलिंग स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षक भर्ती में न्यूनतम अर्हता अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में वरीयता क्रम में 75 जिलों के विकल्प भरे हैं। जिला आवंटन की सूची जारी होने के बाद प्राप्तांक, भारांक और वरीयता के आधार पर तय हो जाएगा कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए किस जिले में जाना है। जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन जून को होगी, उन पर काउंसलिंग स्थल पर पहुंचने के लिए सबसे अधिक दबाव होगा।

विज्ञापन

69000 teacher recruitment: district allocation list of teacher recruitment to be released today
teacher - फोटो : social media

अगर कोई दूर का जिला आवंटित होता है तो अभ्यर्थियों के पास वहां पहुंचने के लिए दो दिनाों का वक्त होगा, जबकि चार, पांच एवं छह जून की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा अतिरिक्त समय मिल जाएगा। प्रयास यही होगा कि काउंसलिंग वाले दिन ही नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा और अगर ऐसा नहीं हो सकता तो अभ्यर्थियों को इसके लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर काउंसलिंग स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की उचित व्यवस्था की जाए। काउंसलिंग स्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाए जाएं और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि किसी काउंटर पर भीड़ इकट्ठा न हो।

साथ ही आवश्यक भौतिक संसाधन की व्यवस्था भी की जाए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी भी केंद्र में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा विभाग के अफसर संबंधित जिलाधिकारी से सतत संपर्क में बने रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनपेक्षित गतिविधि को रोका जा सके।

69000 teacher recruitment: district allocation list of teacher recruitment to be released today
teacher - फोटो : amar ujala

पहुंच तो जाएंगे, पर कहां ठहरेंगे अभ्यर्थी

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिलों तक जैसे-तैसे पहुंच तो जाएंगे लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर होटल, रेस्टोरेंट आदि बंद होने से अभ्यर्थियों के सामने ठहरने और भोजन आदि की दिक्कत आएगी। अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं।

इन महिला अभ्यर्थियेां काक कहना है कि मेरिट के अनुसार अगर उन्हें काउंसलिंग के लिए दूर के जिलों में जाना पड़ता है तो उन्हें एक दिन पहले पहुंचना होगा और अगर काउंसलिंग वाले दिन नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है तो अगले दिन का इंतजार करना होगा। ऐसे में वह दो से तीन दिनों तक कहां ठहरेंगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कोविड-19 के कारण रिश्तेदार भी उन्हें अपने घर बुलाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed