{"_id":"5ed340c38ebc3e90644a5404","slug":"69000-shikshak-bharti-selection-list-may-be-come-on-sunday-assistant-teachers-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: आज आ सकती है शिक्षक भर्ती की चयन सूची, चयनितों को यात्रा में न रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती: आज आ सकती है शिक्षक भर्ती की चयन सूची, चयनितों को यात्रा में न रोकने का निर्देश
Sun, 31 May 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 May 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची आज रात तक जारी हो सकती है। अगर आज लिस्ट जारी नहीं पाई तो सोमवार सुबह जारी होगी। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करने का काम बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तेजी से चल रहा है। हालांकि, लॉकडाउन के चलते कार्यालय में कम स्टाफ आ रहा है, जिससे काम प्रभावित भी है।
इसके बावजूद इस बात के पूरे आसार हैं कि आज मेरिट जारी कर दी जाएगी। लेकिन, विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया तो सोमवार को मेरिट हर हाल में जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 17 मई को जारी टाइमटेबल के मुताबिक 31 मई को जिलेवार आवंटन लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन बाद में मोबाइल नंबर
संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी गई, जिसकी वजह से देरी हो सकती है।
चयनितों को यात्रा में न रोकने का निर्देश
प्रदेश की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया कि शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे किसी अभ्यर्थी को कहीं रोका न जाए।

चयनित अभ्यर्थी अपने साथ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आवेदनपत्र, चयन एवं नियुक्ति हेतु भरा गया आवेदनपत्र, आवेदनपत्र में लगा पहचानपत्र, आवंटित जनपद की सूची का प्रथम पृष्ठ, जिस पर अभ्यर्थी का नाम अंकित हो साथ में लेकर यात्रा करेंगे। जिलाधिकारियों से कहा गया कि वह पुलिस को निर्देश दें कि इन प्रमाणपत्रों को दिखाने पर वह किसी अभ्यर्थी को यात्रा के दौरान न रोकें।