फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 Assistant Teacher Recruitment: Candidates standing on PNP for demand of number

69000 सहायक अध्यापक भर्ती : नंबर देने की मांग को लेकर पीएनपी पर डटे अभ्यर्थी

Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
69000 Assistant Teacher Recruitment: Candidates standing on PNP for demand of number
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : Prayagraj
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में संशोधित परिणाम जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सचिव के न होने पर अभ्यर्थी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक सचिव पीएनपी को मिलकर ज्ञापन नहीं देंगे तब तक यहां से नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन



अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन माह बाद में हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को कहना है कि जब तक उचित आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दूसरों जनपदों से भी दर्जनों महिला और पुरुष अभ्यर्थी पहुंचे। 
विज्ञापन



लगभग पांच सौ अभ्यर्थी होंगे पास 
ऐसे लगभग पांच सौ अभ्यर्थी हैं जो एक नंबर से शिक्षक भर्ती की दौड़ से बाहर हुए हैं। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर पीएनपी को संशोधित परिणाम जारी करना चाहिए। साथ ही विभाग द्वारा जिलेवार गुणांक के अनुसार चयन प्रक्रिया में आ रहे अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed