फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 thousand teachers recruitment: candidates will wear PPE kit to perform

69 हजार शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थी पीपीई किट पहन करेंगे प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
69 thousand teachers recruitment: candidates will wear PPE kit to perform
धरना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 69000 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन मीटिंग करके आरक्षण की गड़बड़ी के बारे में चर्चा की। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द जांच करवाकर चयन से बाहर हो गए पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी तो अभ्यर्थी पीपीई किट पहनकर शिक्षामंत्री आवास, एससीईआरटी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने ट्विटर सहित सभी ऑनलाइन माध्यमों से आवाज उठाएंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े अभ्यर्थियों के लगभग 6000 पदों पर घोटाला हुआ है। 2019 में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से लगभग एक लाख 40 हजार अभ्यर्थी पास हुए थे।
विज्ञापन


एमआरसी के नाम पर पिछड़े वर्ग की लगभग 6000 सीटों को सामान्य वर्ग से भर दिया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की कड़ी फटकार के बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। बैठक में अमरेंद्र बाहुबली,शोभित सिंह मनोज प्रजापति, सुनीता दक्ष ललित, तूफान यादव  गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed