फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 thousand assistant teacher recruitment exam marksheet released on website

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अंकपत्र वेबसाइट पर जारी

Thu, 14 May 2020 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
69 thousand assistant teacher recruitment exam marksheet released on website
teacher - फोटो : social media
प्रयागराज/लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अंकपत्र वेबसाइट http://atrexam.upsdc.gov.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपने अंकपत्र 29 मई तक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षार्थियों को इस परीक्षा का अलग से अंकपत्र नहीं जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने अंकपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 26 मई तक आवेदन दाखिल किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है। परिषद की ओर से 17 मई को भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 18 से 26 मई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन दाखिल किए जाएंगे। परिषद की ओर से 27 से 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


3 से 6 जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा में 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हैं। परीक्षा में  65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक)  कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36614, 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 86868 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों में 66 फीसदी से अधिक बीएड अभ्यर्थी ही
परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड वालों को मौका दिए जाने से डीएलएड अभ्यर्थियों के अवसर कम हो गए। शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक ओर जहां बीएड से 97 हजार (66 फीसदी) से अधिक दावेदार सफल हुए हैं, वहीं डीएलएड से मात्र 38 हजार ( 26 फीसदी) अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि एनसीटीई की ओर से बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती के अर्ह मान लेने से उनके अवसर कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed