फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   68500 teachers recruitment, selected candidates demonstrated for appointment

नियुक्ति को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद पर अनशन शुरू

Thu, 15 Oct 2020 10:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
68500 teachers recruitment, selected candidates demonstrated for appointment
नियुक्ति में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 2018 में हुई 68500 सहायक अध्यापक भर्ती का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थियों ने कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर अनशन शुरू कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर 18 सितंबर को नरेंद्र चतुर्वेदी एवं दूसरे अभ्यर्थियों का पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी किया गया था।
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन में सफल अभ्यर्थियों को कोर्ट ने चार सप्ताह में नियुक्ति देने का आदेश दिया गया था। एक महीने का समय बीतने के बाद भी इस दिशा में परिषद की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। पुनर्मूल्यांकन में सफल नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं दूसरे अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक परिषद की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया।
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों ने 14 अक्तूबर को नियुक्ति की मांग को लेकर परिषद के उप सचिव अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की। नियुक्ति की मांग को लेकर पुनर्मूल्यांकन में सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। मांग करने वालों में शोभित सिंह, आरती सिंह,शशि कांत,अंजना त्रिपाठी, समरजीत राव, दीपक मौर्य, राम, अनिल वर्मा, गोपाल यादव, अभिलाष सैनी, शिव मोहन अनुपम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed