फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   68500 Assistant Teacher Recruitment: Complete evaluation process in the circle of questions.

68500 सहायक अध्यापक भर्ती: सवालों के घेरे में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया

Sat, 19 Sep 2020 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Sep 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
68500 Assistant Teacher Recruitment: Complete evaluation process in the circle of questions.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, लेकिन पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से अब तक '68,500 शिक्षक भर्ती' मामले में छह बार पुनर्मूल्यांकन करके रिजल्ट जारी किया गया है। मूल्यांकन में गड़बड़ी के बाद फेल अभ्यर्थी पास और पास को फेल करके चयन से बाहर कर दिया गया। इस भर्ती के मूल्यांकन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन


पुरानी भर्ती के विज्ञान, गणित जैसे विषयों के पदों को नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। 
राजकीय इंटर कॉलेज के लिए एलटी ग्रेड भर्ती में 2017 की भर्ती में विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर जैसे प्रमुख विषयों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से खाली पदों को नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। पुराने पदों को नई भर्ती में जोड़ देने पर पदों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को 602 अभ्यर्थियों का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया गया। जिसे आज दोपहर(19 सितंबर) से अपना अनुक्रमांक भरने के बाद देख सकते हैं। 

आपको बता दें कि एक सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित करने के अपने पूर्व के आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन का और समय दिया था। इससे पहले 22 अक्तूबर 2019 को हाईकोर्ट ने दोबारा कॉपी जांचने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed