{"_id":"5a1f060f4f1c1bee688bea5b","slug":"67-pages-filled-on-the-last-day-of-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन 67 ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन 67 ने भरे पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहबाद हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही नामांकन करने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 171 पहुंच गई है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी ने पर्चा भरा। जबकि महासचिव पद के लिए डा. सुमन कुमार यादव, पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र और राजेश कुमार सिंह ने पर्चे भरे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष के पदों पर 18, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 12, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए सात, संयुक्त सचिव महिला पर एक और कोषाध्यक्ष पर एक और कार्यकारिणी के पदों हेतु 37 नामांकन दाखिल हुए।
इसके साथ बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर छह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष के लिए 42, महासचिव पर नौ, संयुक्त सचिव प्रशासन पर 12, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर सात, संयुक्त सचिव प्रेस पर 12, संयुक्त सचिव महिला पर तीन, कोषाध्यक्ष पर चार और कार्यकारिणी के लिए 70 उम्मीदवार मैदान में हैं। 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी तथा एक दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चार दिसंबर को जारी की जाएगी।
इस दौरान चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि वह कोर्ट संख्या 18 से 41 और 61 के बीच किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा न करें तथा न्यायिक कार्य में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचाएं। इसी प्रकार से गेट संख्या पांच से अंबेडकर चौराहे के बीच भी चुनाव सामग्री नहीं लगाने को कहा है। जिन उम्मीदवारों ने यह बैनर, होर्डिंग आदि लगा रखे हैं उनकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है।