फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शटल बसों में शुरू हुआ श्रद्धालुओं का मुफ्त सफर

शटल बसों में शुरू हुआ श्रद्धालुओं का मुफ्त सफर

Mon, 14 Jan 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
शटल बसों में शुरू हुआ श्रद्धालुओं का मुफ्त सफर
शटल बसों में शुरू हुआ श्रद्धालुओं का मुफ्त सफर
विज्ञापन

0 मकर संक्रांति के एक दिन पहले दिखी शटल बसों में भीड़
0 16 जनवरी तक शटल बसों में श्रद्धालु कर सकेंगे मुफ्त में सफर
प्रयागराज। रोडवेज की ओर से शुरू की गई शटल बसों में सोमवार से लोगों का सफर नि:शुल्क हो गया। रोडवेज ने आउटर पार्किंग से इनर पार्किंग में श्रद्धालुओं को लाने के लिए व्यवस्था की। इस दौरान शटल बसों का संचालन निर्धारित दस रूटों पर किया गया। खास बात यह कि शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज ने किराया नहीं लिया। रोडवेज अफसरों ने बताया कि किराया न लिए जाने की व्यवस्था 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।
दरअसल इस बार कुंभ के सभी स्नान पर्वों पर विभिन्न स्थानों से आने वाली रोडवेज की बसों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानो ंसे आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत से बसों के अस्थाई स्टेशन से मेला क्षेत्र में लाने के लिए रोडवेज ने शटल बसों का इंतजाम किया है। एक जनवरी से ही शहर में 217 शटल बसें दस मार्गों पर चल रही है। स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद कुल 500 शटल बसों का संचालन होना है। इसी कड़ी में सोमवार को इन बसों का संचालन किया गया। रोडवेज की ओर से संबंधित बसों में सफर करने वाले यात्रियों से किराया भी नहीं लिया गया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र के मुताबिक यह व्यवस्था मंगलवार को भी प्रभावी रहेगी। इस दौरान अधिकांश बसों में सोमवार को यात्रियों की भीड़ भी दिखी। इसके पूर्व के दिनों में शटल बसें तकरीबन खाली ही चल रही थी।
विज्ञापन

00000000000000000000
शहर में नियमित बसों का प्रवेश बंद
प्रयागराज। कुंभ के पहले स्नान पर्व के पूर्व शहर में आने वाली सभी रूटों की बसों का प्रवेश बंद हो गया। इस दौरान बसें शहर के बाहर बनाए गए बस स्टेशनों से ही संचालित की गई। इन अस्थायी बस स्टेशनों में यात्रियों को कोई खास सुविधा न मिलने से दिक्कत हुई। रोडवेज कर्मी भी काफी परेशान हुए। 16 जनवरी तक अब अस्थाई बस स्टेशनों से ही बाहर के विभिन्न जिलों की तरफ जाने वाली बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई बस स्टेशन के नाम वहां से संचालित होने वाली बसों के मार्ग
झूंसी/दुर्जनपुर बस स्टेशन दोहरीघाट, बडहलगंज, गोला, उरूवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया मार्ग
संत निरंकारी बस स्टेशन बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट, वाराणसी मार्ग
नेहरू पार्क बस स्टेशन कानपुर, आगरा, दिल्ली, कौशांबी मार्ग
बेला कछार बस स्टेशन रायबरेली, लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, बहराइच, बरेली मार्ग
आईटीआई बस स्टेशन विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर मार्ग
लेप्रेेसी मिशन बस स्टेशन बांदा, चित्रकूट, रीवां, सीधी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed