फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्चों को एमआर टीका लगवाएं, जानलेवा बीमारी से बचाएं

बच्चों को एमआर टीका लगवाएं, जानलेवा बीमारी से बचाएं

Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को एमआर टीका लगवाएं, जानलेवा बीमारी से बचाएं
जिले में अब तक मिजिल्स रूबेला अभियान के तहत ढाई लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण कराया जा चुका है। दस दिसंबर से शुरू इस अभियान के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है। पांचवें दिन सोमवार को भी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि मिजिल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बच्चों का टीकाकरण कराकर उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चे इंजेक्शन लगने के भय (इंजेक्शन फोबिया) के चलते रोने लगते हैं। इसी डर के चलते वह अपने को बीमार या कमजोर महसूस करने लगते हैं। बच्चों के भय को दूर करने के लिए स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि टीका लगने के दौरान अभिभावक भी मौजूद रहें, ताकि बच्चे घबराएं नहीं। अभियान में जुटीं टीमें भी एहतियात बरतें कि यदि किसी बच्चे को गंभीर बीमारी या बुखार है तो उसे टीका इलाज के बाद लगाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने बताया कि नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को लगने वाला एमआर टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। कभी-कभी कुछ एक बच्चों को टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, घबराहट या चक्कर आ सकता है। यह बहुत ही सामान्य मामला है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।टीमों को निर्देशित किया गया है कि खाली पेट बच्चों को टीका न लगाएं। अभिभावकों को बताया गया है कि बच्चों को नाश्ता कराकर ही स्कूल भेजें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed