{"_id":"5c0696bfbdec2241c6365bfb","slug":"61543935679-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज के आदित्य को कुलाधिपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज के आदित्य को कुलाधिपति पदक
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य शेखर को मिलेगा कुलाधिपति पदक
0 राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में कु़ल 92 छात्रों को दिए जाएंगे मेडल
0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषित किए मेडल पाने वाले विद्यार्थियों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के आठ दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज में एमएससी (हॉटीकल्चर) एग्रीकल्चर के छात्र आदित्य शेखर को कुलाधिपति पदक दिया जाएगा। आदित्य ने 80.25 फीसदी अंकों के साथ मेरिट में पहला स्थान बनाया है। मंगलवार को राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने पदक पाने वाले 92 विद्यार्थियों के नाम घोषित कर दिए, जो राज्य विवि परिसर और प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक कॉलेजों में अध्ययनरत हैं।
विश्वविद्यालय की स्थापना को दो वर्ष हुए हैं, सो पहले दीक्षांत समारोह में स्नातक के दो पाठ्यक्रमों के साथ केवल पीजी के विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधि दी जाएगी। स्नातक के दो पाठ्यक्रमों बैचलर ऑफ एजूकेशन और बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन के विद्यार्थियों को भी पदक दिए जाएंगे। कुलाधिपति पदक समेत कुल 92 पदक दिए जाएंगे, जिनमें 28 स्वर्ण, 32 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल हैं। खास यह कि स्वर्ण और कांस्य पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है, जबकि रजत पदक में छात्र एवं छात्राओं की भागीदारी 50-50 फीसदी है। स्वर्ण पदक में छात्राओं की भागीदारी 57.14 फीसदी एवं कांस्य पदक में 64.51 फीसदी है। इसके अलावा कुल 20542 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी, जिनमें 7541 छात्र और 13001 छात्राएं हैं।
पदक के लिए वीसी ने दी अपनी किताब की रॉयलटी
- कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने अपने काव्य संग्रह की पुस्तक ‘समर शेष’ की रॉयलटी के रूप में मिलने वाले 50 हजार रुपये दिए हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुखिया होने के नाते उन्होंने शुरुआत की। भविष्य में दूसरे लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन
युनाइटेड ग्रुप ऑफ कॉलेज ने भी दिए एक-एक लाख
- युनाइटेड ग्रूफ ऑफ कॉलेज की ओर से बीबीए और बीसीए के टॉपर के लिए स्वर्ण पदक की घोषणा की गई। अगले साल से बीबीए के टॉपर को शिवराम दास गुलाटी स्वर्ण पदक और बीसीए के टॉपर को राम लुभाई गुलाटी स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दोनों पदकों के लिए ग्रुप ने राज्य विवि को एक-एक लाख रुपये दिए हैं।
केसरिया रंग का होगा उत्तरीय
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्वत परिषद और कार्य परिषद सदस्यों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। छात्र क्रीम कुर्ता, सफेद पायजामा, मैरून जैकेट, सफेद जूते पहनेंगे और छात्राएं मैरून बॉर्डर की क्रीम रंग वाली साड़ी एवं मैरून जैकेट पहनेंगी। उत्तरीय केसरिया रंग का होगा, जिसपर विश्वविद्यालय का लोगो बना होगा और हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में ‘इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज’ लिखा होगा। सभी को उत्तरीय विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
दो घंटे का होगा कार्यक्रम
दीक्षांत समारोह दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी होंगे। वह दीक्षांत व्याख्यान देंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विभिन्न विषयों में क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं:
बैचलर ऑफ एजूकेशन: रोशनी शुक्ला, मनोरमा देवी, आस्था खंडेलवाल (तीनों पंडित सुखराज इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी चिलबिला प्रतापगढ़)। बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन: शिवम सिंह, उत्कर्ष तिवारी, विभा सिंह (तीनों यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय सड़वा चंडिका, प्रतापगढ़)/सुषमा मौर्या (डिग्री कॉलेज उपरदहा बरौत, प्रयागराज)। एमए प्राचीन इतिहास: रश्मि सिंह (एमडीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़), जगत कुमार वर्मा ( स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़), कुमारी अस्मिता (बाबू संत बक्श महाविद्यालय, प्रतापगढ़)। एमए अर्थशास्त्र: स्निग्धा पांडेय (इलाहाबाद राज्य विवि परिसर), संत प्रसाद तिवारी (प्रताप बहादुर पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़), नेहा (एमडीपीजी कॉलेज, प्रतापगढ़)। एमए शिक्षाशास्त्र: बेबी मिश्रा (स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़), शालिनी शुक्ला (डॉ. बीआर आंबेडकर गर्ल्स डिग्री कॉलेज, फतेहपुर)/मनीषा श्रीवास्तव (राम सजीवन सिंह महाविद्यालय, कौशांबी), स्मृति ओमर (दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय, फतेहपुर)। एमए अंग्रेजी: कोमल श्रीवास्तव (गौतम बुद्ध महाविद्यालय फूलपुर, प्रयागराज), अर्चना मौर्या (राम सजीवन सिंह महाविद्यालय, कौशांबी), आरती सिंह राठौर (महाराणा प्रताप महाविद्यालय, फतेहपुर)/निहारिका राय (एमडीपीपी कॉलेज, प्रतापगढ़)। एमए भूगोल: अंजली सिंह, अपूर्वा सिंह (दो मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़), रूबी (अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज बिंदकी, फतेहपुर)। एमए हिंदी: आकाश कुमार तिवारी (हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय कॉलेज नैनी, प्रयागराज), अनंत कुमार (रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज खागा, फतेहपुर), अभिलाष दुबे (इलाहाबाद राज्य विवि परिसर)/अमित मिश्र (रामाश्रय शुक्ल महविद्यालय, प्रतापगढ़)। एमए इतिहास: स्वाति चौधरी (निवेदिता सिंह गल्स डिग्री कॉलेज फतेहपुर), गौरव तिवारी (त्रिदेवी डिग्री कॉलेज बिंदकी, फतेहपुर), कोमल (अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज बिंदकी, फतेहपुर)। एमए गृह विज्ञान: ममता वर्मा (बद्री नारायण सिंह महाविद्यालय, प्रतापगढ़), जया चतुर्वेदी (बेनी माधव सिंह महाविद्यालय बिगहरिया, प्रयागराज)/सोमवती देवी (रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज खागा, फतेहपुर), विभा देवी (मां शारदा महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर)। एमए दर्शनशास्त्र: कृति केसरवानी (हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज नैनी, प्रयारागज), विनोद कुमार (दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, प्रयागराज), इमरोज परवीन (हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज नैनी, प्रयागराज)। एमए राजनीतिशास्त्र: राहुल कुमार (इलाहाबाद राज्य विवि परिसर), शुभम पांडेय (स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़), रवि प्रकाश श्रीवास्तव (लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा, प्रयागराज)। एमए संस्कृत: रेशु सिंह (हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज, प्रतापगढ़), अभिषेक कुमार त्रिपाठी (बजरंग पीजी कॉलेज कुंड, प्रतापगढ़)/सोनम सोनी (हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज, प्रतापगढ़), स्प्रिहा त्रिपाठी (ओम महाविद्यालय सिकंदरा, प्रयागराज)। एमए समाजशास्त्र: प्रबोधिनी (हेमवती नंदन पीजी कॉलेज लालगंज, प्रतापगढ़), ज्योति गुप्ता (महाराणा प्रताप महाविद्यालय, फतेहपुर), स्नेहा यादव (राधा रमण मिश्र महाविद्यालय सिकंदरा, प्रयागराज)। एमए उर्दू: मोहम्मद मुख्तार (डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज करारी, कौशांबी), मारिया बानो (समदरिया बालिका महाविद्यालय सोरांव, प्रयागराज), आयशा अजीज (डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज करारी, कौशांबी)। एमकॉम: उम्मे कुलसुम, सौम्या श्रीवास्तव (दोनों इलाहाबाद राज्य विवि परिसर), अंजली सिंह (जयराम जानकी महाविद्यालय महर्षि नगर, प्रयागराज)। एमएड: शबिस्ता, देवाशीष मिश्र, शरद कुमार पांडेय (तीनों सरस्वती विद्यामंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज, प्रतापगढ़)। एमएससी एग्रीकल्चर केमेस्ट्री: सत्यम वर्मा, पंकज कुमार, निखिल कुमार (तीना कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज)। एमएससी कृषि अर्थशास्त्र: रवि सिंह, राकेश कुमार, शिवम सिंह (तीनों कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज)। एमएससी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन: चंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, शिव अवतार सिंह (तीनों कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज)। एमएससी (एग्रीकल्चर) हॉर्टीकल्चर: आदित्य शेखर, सुशील कुमार, सौरभ नारायण ओझा (तीनों कुुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज)। एमएससी एग्रीकल्चर बॉटनी: मोहम्मद रमजान शेख, विकास कुमार, अभय कुमार यादव (तीनों कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज)। एमएससी बॉटनी: श्रुति श्रीवास्तव (हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज राजकीय कॉलेज नैनी, प्रयागराज), सीमा त्रिवेदी (ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय, फतेहपुर), नितिन शाही (दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, प्रयागराज)। एमएससी रसायन विज्ञान: गणेश नंद सिंह, उमेंद्र सिंह, संदीप कुमार गुप्ता (तीनों उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज हंडिया, प्रतापगढ़)। एमएससी गणित: पवन कुमार पटेल, श्वेतांबरी यादव (दोनों दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद, प्रयागराज), अंशु रस्तोगी (विपिन बिहारी महाविद्यालय चांदपुर, फतेहपुर)। एमएससी भौतिक विज्ञान: श्रुति मिश्रा (सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज, प्रतापगढ़), साक्षी श्रीवास्तव (प्रताप बहादुर पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़)/उरूज जाफरी, श्वेता पांडेय (दोनों सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज, प्रतापगढ़)। एमएससी जंतु विज्ञान: कृति त्रिपाठी (उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज हंडिया, प्रतापगढ़), निशा सिंह (हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय नैनी, प्रयागराज), प्रिंसी साहू (राम सजीवन सिंह महाविद्यालय, कौशांबी)। एमएसडब्ल्यू: मोहम्मद जुबैर, दल प्रताप सिंह, मनीष गुप्ता (तीनों इलाहाबाद राज्य विवि परिसर)।