फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोलकाता और रायपुर की फ्लाइट 30 नवंबर तक

कोलकाता और रायपुर की फ्लाइट 30 नवंबर तक

Sun, 23 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता और रायपुर की फ्लाइट 30 नवंबर तक
कोलकाता और रायपुर की फ्लाइट 30 नवंबर तक
विज्ञापन

0 दोनों ही शहरों के लिए इंडिगो की एटीआर श्रेणी के छोटे विमान चलाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। 15 नवंबर को बंगलूरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने के बाद इंडिगो इलाहाबाद से कोलकाता और रायपुर की सीधी विमान सेवा की शुरूआत करेगा। इंडिगो की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इंडिगो नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में इन दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू कर देगा। इन दोनों ही शहरों के लिए इंडिगो एयरबस की बजाय एटीआर (छोटे विमान) चलाएगा। अभी इलाहाबाद से जेट एयरवेज लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए एटीआर श्रेणी के ही विमान चला रहा है।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत इंडिगो द्वारा इलाहाबाद से बंगलूरू, मुंबई, रायपुर, कोलकाता, पुणे, देहरादून, भोपाल और गोरखपुर के लिए उड़ान शुरू की जानी है। पिछले कई दिनों से इंडिगो की ओर से इसकी तैयारी की जा रही थी। अब इसकी शुरूआत बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट के रूप में 15 नवंबर से की जा रही है। इसके शुरू होने के बाद 30 नवंबर तक इंडिगो की ओर से कोलकाता और रायपुर की हवाई सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। अभी इसका फाइनल कार्यक्रम इंडिगो ने जारी नहीं किया है। चर्चा इस बात की भी है कि रायपुर की फ्लाइट वाया कोलकाता के रास्ते इलाहाबाद से चलेगी। हालांकि इंडिगो की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि 30 नवंबर तक इलाहाबाद से कोलकाता और रायपुर का हवाई संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed