{"_id":"59d3a8164f1c1b9f538b58d3","slug":"61507043350-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिकेंगे फॉर्म, नामांकन छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिकेंगे फॉर्म, नामांकन छह को
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में आज से बिकेंगे फॉर्म, नामांकन छह को
सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज से फॉर्मों की बिक्री के साथ नामांकन भी होगा
एडीसी, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी दो दिन होगा नामांकन पत्रों का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके संघटक महाविद्यालयों में चार अक्तूबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय समेत सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बुधवार से नामांकन फॉर्म बिकने लगेंगे। सीएमपी में तो चार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जबकि इविवि समेत अन्य दो महाविद्यालयों में नामांकन छह को होगा। विश्वविद्यालय और सभी संघटक महाविद्यालयों में मतदान 14 अक्तूबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी करा दी जाएगी।
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी छात्र संगठनों ने अपने पैनल की घोषणा करनी शुरू कर दी है। परिसर के साथ डेलीगेसियों में भी चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। छात्रों के चुनाव में लग्जरी वाहनों से प्रचार किया जा रहा है। बैनर, होर्डिंग, पम्फलेट पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। बुधवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही प्रचार में और तेजी जाएगी। विश्वविद्यालय में चार एवं पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक छात्रसंघ भवन में होगी। छह अक्तूबर को छात्रसंघ भवन में ही सुबह नौ से अपराह्न दो बजे बजे नामांकन होगा और शाम बजे प्रत्याशियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में चार एवं पांच अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी और दिन में 11 से अपराह्न दो बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में चार एवं पांच अक्तूबर को दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और छह को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन होगा। वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में चार एवं पांच अक्तूबर को दिन में 11 से दो बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा और छह को दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक सभी पदों के लिए नामांकन होगा।
विज्ञापन
00
समाजवादी छात्रसभा ने घोषित किए प्रत्याशी
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए समाजवादी छात्रसभा ने विभिन्न पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के अनुसार छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर चौधरी, संयुक्त मंत्री के लिए भरत सिंह, सांस्कृतिक सचिव के लिए अवधेश कुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। महामंत्री पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
00
आईकार्ड बनवाने का आज आखिरी मौका
- जिन छात्र-छात्राओं के पास आईकार्ड नहीं है, वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं को चार अक्तूबर को (केवल एक दिन के लिए) आखिरी मौका दिया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं का आईकार्ड खो गया है या किसी विशेष कारण से वे आईकार्ड बनवाने के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, ऐसे विद्यार्थी चार अक्तूबर को हर हाल में आवेदन कर दें। इसके बाद छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने तक किसी भी सूरत में आईकार्ड नहीं बनाया जाएगा।