फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विश्वविद्यालय देगा अब पीएचडी की डिग्री

विश्वविद्यालय देगा अब पीएचडी की डिग्री

Fri, 22 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय देगा अब पीएचडी की डिग्री
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

डीफिल की जगह अब पीएचडी की डिग्री देगा विश्वविद्यालय
0 इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
0 संकायों की संख्या चार से बढ़ाकर 13 किए जाने का प्रस्ताव पारित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब शोधार्थियों को अब डीफिल की जगह पीएचडी की डिग्री देगा। यह निर्णय तकनीकी कारणों से लिया गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। साथ ही संकायों की संख्या चार से बढ़ाकर 13 किए जाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी फैलोशिप को ऑनलाइन कर दिया है। जेएनयू और इलाहाबाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय को छोड़ बाकी सभी विश्वविद्यालय पीएचडी की डिग्री देते हैं। इविवि से जब डीफिल की उपाधि लिखकर भेजा जाता है तो यूजीसी का सॉफ्टवेयर उसे स्वीकार नहीं करता है। यूजीसी के सामने तीन विकल्प थे। यूजीसी अपना सॉफ्टवेयर बदलवा ले, पीएचडी की डिग्री देने वाले सभी विश्वविद्यालयों को डीफिल की डिग्री देने के लिए कहा जाए या इलाहाबाद विश्वविद्यालय डीफिल की जगह पीएचडी की डिग्री दे।
विज्ञापन

सबसे आसान रास्ता यही था कि इविवि पीएचडी की डिग्री जारी करे। बाकी विकल्पों को अपनाए जाने से यूजीसी के साथ दूसरे विश्वविद्यालय भी प्रभावित होते। इसी के मद्देनजर एकेडमिक कौंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब शोधार्थियों को अब डीफिल की जगह पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। हालांकि दोनों ही डिग्रियां एक समान हैं, सिर्फ नाम का फर्क है। इसके अलावा इविवि में अकादमिक पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। तय हुआ कि संकायों की संख्या चार से बढ़ाकर 13 किए जाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय के विजिटर यानी राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। विजिटर से अनुमति मिलने के बाद संकायों का गठन किया जाएगा। इनमें पुराने और नए दोनों तरह के विभाग शामिल किए जाएंगे। नए विभागों में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को ही तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
‘पूरब के ऑक्सफोर्ड’ की एक पहचान को झटका
जिन विशेषताओं के कारण विश्वविद्यालय की पहचान पूरब के आक्सफोर्ड के रूप में होती थी, उनमें से एक कारण विश्वविद्यालय की ओर से डीफिल की डिग्री प्रदान किया जाना भी था। आक्सफोर्ड विवि के साथ भारत में केवल जेएनयू और इविवि ही हैं, जो डीफिल की डिग्री देते थे।
00
नैक ग्रेडिंग की ओर बढ़ा विश्वविद्यालय
- इविवि एकेडमिक कौंसिल की बैठक में नैक ग्रेडिंग के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। नैक ग्रेडिंग के लिए इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस रिपोर्ट अनिवार्य होती है। कौंसिल की बैठक में इस रिपोर्ट को रखा गया और कौंसिल ने इसे मंजूरी दे दी। इस रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार की टीम यहां निरीक्षण कर सुविधाओं का सत्यापन करेगी और विश्वविद्यालय को नैक ग्रेडिंग में शामिल किया जाएगा।
00
कॉलेजों में रिसर्च गाइड के लिए बनी कमेटी
- एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इविवि के संघटक कॉलेजों में रिसर्च गाइड बनाए जाने की मंजूरी तो नहीं मिली लेकिन इसके लिए पांच सदस्यीय एक कमेटी का गठन कर दिया गया। यह कमेटी कॉलेजों में जाकर वहां सुविधाओं का जायजा लेगी और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कौंसिल की अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, इस प्रस्ताव पर कुछ सदस्यों को आपत्ति थी। उनका कहना था कि कुछ कॉलेजों में लैब आदि की व्यवस्था ठीक नहीं है। पहले इसमें सुधार होना चाहिए, इसके बाद ही रिसर्च गाइड बनाए जाने पर मंजूरी मिलनी चाहिए।

00
राज्यपाल केशरीनाथ को एलएलडी की मानद उपाधि
- एकेडमिक कौंसिल की बैठक में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को डॉक्टर ऑफ लॉ (एलएलडी) की मानद उपाधि दिए जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन की ओर से भी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को यह उपाधि दी जा चुकी है। उन्हें इस साल फरवरी में आयोजित एक समारोह में यह उपाधि दी गई थी, जिसमें वह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed