फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   6.05 lakh looted from two wholesale shops of Saria

Prayagraj Crime News : सरिया की दो थोक दुकानों से 6.05 लाख की लूट, सरेशाम हुई घटना से मचा हड़कंप

Wed, 17 Aug 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 11:43 PM IST
सार

मनमोहन पार्क चौराहे से म्योहाल जाने वाले रास्ते पर लोहा व्यापारी आरपी गुप्ता अपने परिवार संग रहते हैं। घर के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर चौधराना ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी सरिया की थोक दुकान है।

विज्ञापन
6.05 lakh looted from two wholesale shops of Saria
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा में मनमोहन पार्क चौराहे के पास सरिया की दो थोक दुकानों से सरेशाम 6.05 लाख रुपये लूट लिए गए। बाइकसवार तीन बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल भागे। एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर जांच पड़ताल में जुटे रहे। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन


 
मनमोहन पार्क चौराहे से म्योहाल जाने वाले रास्ते पर लोहा व्यापारी आरपी गुप्ता अपने परिवार संग रहते हैं। घर के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर चौधराना ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी सरिया की थोक दुकान है। ठीक बगल में उनके भाई ललित मोहन गुप्ता निवासी अशोक नगर की लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सरिया की थोक दुकान है।
विज्ञापन

6.05 lakh looted from two wholesale shops of Saria
Prayagraj News : लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

आरपी गुप्ता की दुकान पर उनका बेटा अंशू व पौत्र मनी बैठते हैं। जबकि ललित मोहन की दुकान पर उनका बेटा अभिनव बैठता है। बुधवार शाम को भी तीनों अपनी-अपनी दुकान पर बैठे थे। शाम 7.30 बजे के करीब असलहाधारी तीन बदमाश पहले ललित मोहन की दुकान पर पहुंचे। तीनों सीधे भीतर चले गए और अभिनव को असलहा दिखाकर काउंटर में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दो बदमाश पैदल ही बगल में स्थित आरपी गुप्ता की दुकान पर पहुंचे और सीधे ऑफिस में घुस गए। जबकि उनका एक साथी बाइक के पास ही खड़ा हो गया। 

6.05 lakh looted from two wholesale shops of Saria
Prayagraj News : लूट की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उधर ऑफिस में एक बदमाश असलहा लेकर गेट के पास ही खड़ा रहा। जबकि उसके साथी ने व्यापारी के पौत्र मनी के सिर पर असलहा सटा दिया और गोली मारने की धमकी देकर नकदी निकालने को कहा। दहशत के चलते मनी ने काउंटर में रखी नकदी निकालकर मेज पर रखी। जिसे लेकर बदमाश अपने दोस्तों संग फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस देर रात तक मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। 
 

जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed