{"_id":"5c16675bbdec225a2729c5d3","slug":"59-percent-candidates-includ-in-pcs-j-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे परीक्षा में 59 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, 610 पदों पर भर्ती के लिए 141 केंद्र पर हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे परीक्षा में 59 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, 610 पदों पर भर्ती के लिए 141 केंद्र पर हुई परीक्षा
Sun, 16 Dec 2018 08:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
पीसीएम की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2018 में 59.1 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग एक माह के भीतर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। इस परीक्षा के तहत पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
पीसीएस जे परीक्षा प्रयारागज, लखनऊ, मेरठ और आगरा के 141 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा दो सत्रों सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रयागराज में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और यहां 16 हजार 675 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9978 अभ्यर्थी (59.84 फीसदी) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 6697 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मई तक पीसीएस जे भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। आयोग प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन से लेकर अंतिम चयन परिणाम घोषित करने तक की कार्ययोजना बना चुका है। प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के माह भर के भीतर परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है। परिणाम आते ही मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। अगले साल मई से पहले मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू कराए जाने की योजना है ताकि अंतिम चयन परिणाम हर हाल में मई में घोषित किया जा सके।
विज्ञापन