फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   587 policemen including 16 inspectors sent to police line, relieved immediately

प्रयागराज : 16 इंस्पेक्टर समेत 587 पुलिसकर्मी भेजे गए पुलिस लाइन, तत्काल किया गया कार्यमुक्त

Fri, 17 Nov 2023 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 01:42 PM IST
सार

कुल 16 में 11 इंस्पेक्टर विभिन्न थानों/शाखाओं में तैनात थे। जिन थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया उनमें अनूप सिंह थाना नवाबगंज, अवनेन्द्र सिंह थाना कोतवाली, अश्वनी कुमार थाना खीरी, नरेंद्र प्रसाद थाना करछना, भानू प्रताप सिंह थाना सिविल लाइंस शामिल हैं।

विज्ञापन
587 policemen including 16 inspectors sent to police line, relieved immediately
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लंबे समय से स्थानांतरणाधीन 16 इंस्पेक्टर समेत 587 पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार को उनके मौजूदा तैनाती स्थल से पुलिस लाइन भेज दिया गया। साथ ही इन्हें नवीन तैनाती स्थल पर आमद कराने के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। 16 इंस्पेक्टर में पांच मौजूदा थाना प्रभारी भी हैं। इन थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


कुल 16 में 11 इंस्पेक्टर विभिन्न थानों/शाखाओं में तैनात थे। जिन थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया उनमें अनूप सिंह थाना नवाबगंज, अवनेन्द्र सिंह थाना कोतवाली, अश्वनी कुमार थाना खीरी, नरेंद्र प्रसाद थाना करछना, भानू प्रताप सिंह थाना सिविल लाइंस शामिल हैं। कुशलपाल सिंह को कार्यालय पुलिस उपायुक्त गंगानगर से नवाबगंज, ब्रजेश सिंह को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रकोष्ठ से सिविल लाइंस, वीरेंद्र सोनकर को प्रभारी डायल-112 से कोतवाली, नितेंद्र शुक्ल को करछना व धीरेंद्र सिंह को खीरी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह 184 उप निरीक्षक के अलावा 12 उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस व पांच उप निरीक्षक यातायात को भी कार्यमुक्त किया गया है। 334 मुख्य आरक्षी व 41 आरक्षियों को भी लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed