फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   550th birthday of Gurunanak

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सजे गुरुद्वारे, संगतों ने की अरदास

Wed, 13 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
550th birthday of Gurunanak
550th birthday of Gurunanak - फोटो : CITY DESK
गुरुसिंह सभा खुल्दाबाद और पक्की संगत समेत अन्य गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन की धूम
विज्ञापन

प्रयागराज। सिख मतावलंबियों ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और ध्वजा-पताकाओं से सजाया। खुल्दाबाद गुरुद्वारे में देश भर से संगतें पहुंचीं। शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ दिन भर चला। सिख संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में हाजिरी लगाई।
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीगुरु सिंह सभा व अन्य गुरुद्वारों में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की धूम रही। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10 बजे अखंड पाठ के बाद आसा दी वार का कीर्तन हुआ। इस दौरान कथा-कीर्तन, व्याख्यान व काविता पाठ भी किया गया। अटूट लंगर में सभी धर्म के अनुयायियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुरु नानक देव के संदेशों पर चलकर भेदभाव, जाति पात व गैर बराबरी को दूर कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। रागी जत्थे में भाई अमरजीत सिंह, भाई दिलजीत सिंह प्रीतम नगर वाले, भजन-कीर्तन से संगतों को निहाल किया। ज्ञानी जोगिंदर सिंह अमृतसर वाले ने गुरुनानक देव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर पक्की संगत में भी गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

महंत ज्ञान सिंह के मुताबिक सहज पाठ की समाप्ति के बाद रागी जत्थों और संतों की ओर से कथा-कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा सिख संगत की ओर से अलोपीबाग स्थित गुरुद्वारे में दिन के 11 से तीन बजे तक कथा-कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर चला। प्रयागराज स्टेशन स्थित गुरुद्वारे में भी शबद-कीर्तन और अरदार हुई।

550th birthday of Gurunanak

550th birthday of Gurunanak- फोटो : CITY DESK

550th birthday of Gurunanak

550th birthday of Gurunanak- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed