फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   55 acres of paddy crop submerged in Meja for 62 days

Prayagraj News: मेजा में 62 दिन से 55 एकड़ धान की फसल डूबी

Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
55 acres of paddy crop submerged in Meja for 62 days
मेजा के अमिलिया कला नहवाई में बारिश के पानी से डूबी धान की फसल। संवाद
अमिलिया कला (नहवाई) में 62 दिन से 55 एकड़ धान की फसल पानी में डूबी हुई है। बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों की गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होनी तय है। पिछले वर्ष भी बारिश का पानी न निकल पाने से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए थे। सात अगस्त को हुई बारिश से अमिलिया कला में धान की फसल पूरी तरह डूब गई थी। शिकायत के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। फसल नष्ट हो गई और समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान विमलेश पाण्डेय ने बताया कि दो वर्ष से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। दिलीप शुक्ला के अनुसार, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष धान डूबता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विन्ध्यवासिनी प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनकी व्यक्तिगत कुल 20 बीघे धान की फसल डूबी है। बारिश के पानी से दो वर्ष से धान की फसल डूब रही है। गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होती है। शिकायत के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। गोसौरा खुर्द में भी धान की फसल डूबी हुई है।
एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कुछ न कुछ व्यवस्था तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed