फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   52490 thousand candidates left the exam on the second day in TGT exam

टीजीटी परीक्षा में दूसरे दिन 52490 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा 

Sun, 08 Aug 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Aug 2021 09:06 PM IST
सार

  • दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 339917 अभ्यर्थी रहे पंजीकृत, 287427 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 
  • सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर सकुशल संपन्न हुई परीक्षा, परीक्षा में कुल 84.55 फीसदी रही उपस्थिति

विज्ञापन
52490 thousand candidates left the exam on the second day in TGT exam
prayagraj news : टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक 2021 (टीजीटी) भर्ती के लिए दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में  हिंदी, गणित, कृषि, संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में सामाजिक विषय, शारीरिक शिक्षा, उर्दू और संगीत वादन की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 339917 अभ्यर्थियों पंजीकृत रहे। जिसमें से 287427 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए। कुल 52490 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि पहली पाली में सूबे के 448 केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच परीक्षा हुई। पहली पाली में 184108 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 155170 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 84 .28 फीसदी उपस्थिति रही, जबकि 15.72 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा सूबे के 376 कें द्रों पर दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे के संपन्न हुई। दूसरी पाली मेें 155809 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 132257 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 84.88 फीसद उपस्थिति रही, जबकि 15.11 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली में परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। किसी भी जिले से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed