{"_id":"6af56d2fae4b02eeea0d9b45","slug":"52-sub-inspectors-and-150-constables-head-constables-who-had-been-stationed-here-for-six-months-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छह माह से जमे 52 दरोगा और 150 सिपाही-दीवान गैर जनपद रवाना, किया गया कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छह माह से जमे 52 दरोगा और 150 सिपाही-दीवान गैर जनपद रवाना, किया गया कार्यमुक्त
Thu, 12 Nov 2026 01:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद दूसरे जिलों में तबादला होने के बावजूद प्रयागराज में तैनात पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त किया जाने लगा है। बुधवार को 52 दरोगा और 150 सिपाही-दीवान को दूसरे जिलों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विस्तार
चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद दूसरे जिलों में तबादला होने के बावजूद प्रयागराज में तैनात पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त किया जाने लगा है। बुधवार को 52 दरोगा और 150 सिपाही-दीवान को दूसरे जिलों के लिए रवाना कर दिया गया। इनका करीब छह माह पहले ही तबादला हो चुका था लेकिन अब तक रवानगी नहीं हुई थी। तबादलों की इस प्रक्रिया में अब थाना प्रभारियों की तैनाती भी चर्चा में है।
विज्ञापन
विस चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव से सीधे जुड़े ऐसे अधिकारियों को दूसरे जिले में भेजा जाना है, जिनकी एक जिले में तैनाती तीन साल पूरी हो चुकी है या 31 मई 2027 तक पूरी हो जाएगी।वहीं नगर जोन में पहले ही 94 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा चुका है। अब कमिश्नरेट के दूसरे जोन में भी तैनाती की समीक्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन