फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर डीएम, एसएसपी तलब

मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर डीएम, एसएसपी तलब

Sat, 20 Apr 2019 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर डीएम, एसएसपी तलब
मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई न करने पर मेरठ के डीएम, एसएसपी, सीएमओ तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के जिलाधिकारी, एसएसपी और सीएमओ को 23 अप्रैल को तलब किया है। एक जनहित याचिका में मेरठ के रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर्स की खराब दशा, वहां हो रही मौतों का मामला उठाया गया है। रेड लाइट एरिया बंद करने की मांग की गई है। सीएमओ ने रेड लाइट एरिया में रह रही सेक्स वर्कर्स की दशा पर रिपोर्ट दी है इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता सुनील चौधरी की जनहित याचिका पर दिया है।

याचिका में कहा गया है कि मेरठ के रेड लाइट एरिया में काम कर रही सेक्स वर्कर्स को लेकर सीमएओ ने रिपोर्ट दी है कि वहां छह लड़कियां एचआईवी पॉजिटिव हैं। सात लड़कियों की पिछले एक साल में मौत हो चुकी है। इसमें से एक लड़की को ग्राहक ने गोली मार दी थी। एक ने खुदकुशी कर ली और एक की मौत एचआईवी की वजह से हो गई। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कोर्ट ने कहा सीएमओ की रिपोर्ट पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं इस स्थिति में वह अदालत में हाजिर होकर स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed