फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरआरबी इलाहाबाद के खाते में आए चार हजार से ज्यादा पद

आरआरबी इलाहाबाद के खाते में आए चार हजार से ज्यादा पद

Fri, 01 Mar 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
आरआरबी इलाहाबाद के खाते में आए चार हजार से ज्यादा पद
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

आरआरबी इलाहाबाद के खाते
में आए चार हजार से ज्यादा पद
0 रेलवे के 1.30 लाख पदों में से 35 हजार पदों के लिए मांगा गया आवेदन
0 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू, 31 मार्च तक भर सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। ट्रेन लिपिक, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, यातायात सहायक, वाणिज्य प्रशिक्षु आदि के 35277 पदों में से 4099 पद रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद के ही अधीन हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इन पदों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सुनिश्चित किया गया है।
दरअसल, पिछले माह ही रेलवे भर्ती बोर्ड देश भर के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से 1.30 लाख पदों पर भर्ती का एलान किया। इसके लिए आरक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। इसमें एनटीपीसी, पैरा मेडिकल स्टाफ, लिपिक वर्गीय एवं अन्य एकल पद श्रेणी और लेवल वन पोस्ट श्रेणी में तकनीकी विभागों से संबंधित पद हैं। चरणबद्ध तरीके से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे की ओर से लिए जाएंगे। इसकी शुरुआत एनटीपीसी के पदों से हुई। 1.30 पदों में से 35277 पदों के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, तकनीकी खामी से आरआरबी इलाहाबाद की वेबसाइट के माध्यम से पहले दिन आवेदनपत्र नहीं भरे जा सके। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है। इन पदों की भर्ती परीक्षा जून से सितंबर 2019 के मध्य आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन


पदों का नाम रिक्तियों की संख्या
कनिष्ठ लिपिक सह टंकण 4319
लेखा लिपिक सह टंकण 760
कनिष्ठ समयपाल 17
ट्रेन लिपिक 592
वाणिज्य सह टिकट लिपिक 4940
यातायात सहायक 88
गुड्स गार्ड 5478
वारिष्ठ वाणिज्य सह टिकट लिपिक 5638
वारिष्ठ लिपिक सह टंकण 2873
कनिष्ठ लेखा सहायक टंकण 3164
वरिष्ठ समयपाल 14
वाणिज्य प्रशिक्षु 259
स्टेशन मास्टर 6865

पैरा मेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों के लिए चार से आवेदन
0 पैरा मेडिकल स्टाफ के चार मार्च, लिपिक वर्गीय के आठ मार्च एवं लेवल वन के तकनीकी पदों पर ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से किए जा सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी अभ्यर्थियों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये और बाकी वर्ग वाले अभ्यर्थियों का पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए भी आरक्षण
0 एनटीपीएस के विभिन्न पदों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) अभ्यर्थियों के लिए पहली बार आरक्षण की व्यवस्था की गई है। रेलवे द्वारा निकाले गए 35277 पदों में से 3510 पद इस श्रेणी के अधीन आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है।


आरआरबी और उनके अधीन आने वाले पद
अहमदाबाद 1024, अजमेर 1773, इलाहाबाद 4099, बंगलौर 2470, भोपाल 997, भुवनेश्वर 498, बिलासपुर 1207, चंडीगढ़ 2483, चेन्नई 2694, गोरखपुर 1298, गुवाहाटी 851, जम्मू श्रीनगर 898, कोलकाता 2949, मालदा 1043, मुंबई 3665, मुजफ्फरपुर 329, पटना 1039, रांची 1386, सिकंदराबाद 3234, सिलीगुड़ी 443, तिरुवनंतपुरम 897
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed