फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अमरेंद्र नाथ बार कौंसिल के सदस् स् निर्वाचति

अमरेंद्र नाथ बार कौंसिल के सदस् स् निर्वाचति

Mon, 17 Dec 2018 08:59 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
अमरेंद्र नाथ बार कौंसिल के सदस्
स्
 निर्वाचति
अमरेंद्र नाथ बार कौंसिल के सदस्य निर्वाचित
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह लगातार चौथी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनको निर्धारित कोटे का 4626 मत प्राप्त होने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। अमरेंद्र अब तक निर्वाचित घोषित होेने वाले छठवें सदस्य हैं। उनसे पहले प्रयागराज के अजय यादव, बुलंदशहर के शिवकिशोर गौर, प्रयागराज के इमरान माबूद खां, वाराणसी के हरिशंकर सिंह और लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ल निर्वाचित हो चुके हैं। 25 सदस्यीय बार कौंसिल के अन्य सदस्यों की मतगणना का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

सोमवार का निर्वाचित घोषित किए गए अमरेंद्र नाथ सिंह की यह चौथी पारी है। इससे पूर्व वह बार कौंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। अमरेंद्र 1985 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वह पहली विधानसभा के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पद्मनाथ सिंह के पुत्र हैं। अपने पूर्व के कार्यकाल में अमरेंद्र सिंह ने बुजुर्ग अधिवक्ताओं के निधन पर उनके परिजनों को अनुदान देने का प्रस्ताव पारित कराया था। उनके निर्वाचित होने पर अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार जैन, सिकंदर भारत कोचर, विजय वैश्य, अभिषेक चौहान, संजीव कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, अजेय सिंह, अखिलेश शुक्ल और प्रेम मिश्र आदि ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed