{"_id":"5ba8fb9a867a557ed33fcd0d","slug":"51537801114-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी विहिप
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी विहिप
0 सोमवार से शुरू हुआ अभियान, 30 सितंबर तक चलेगा
0 धर्मयोद्धा बनाने को निकली विहिप की टोलियां
इलाहाबाद। कुंभ मेले के पूर्व विश्व हिंदू परिषद ने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इसके लिए विहिप प्रदेश के पांच हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी। यह धर्मयोद्धा संबंधित गांवों में विहिप के विस्तार को अंतिम रूप देंगे। इस अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। विहिप का यह अभियान सप्ताह भर का है। जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान गांव के ही किसी एक व्यक्ति को विहिप धर्मयोद्धा बनाएगी।
विहिप की प्राथमिकता रहेगी कि ऐसे युवाओं को पहले चुना जाए जो संगठन मेें शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। तमाम गांवों में ऐसे युवा चयनित भी कर लिए गए हैं। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी के मुताबिक धर्मयोद्धा का मुख्य कार्य सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार रहेगा। इसके लिए विहिप की कई टोलियां गांवों में भ्रमण भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विहिप के योद्धा गो तस्करी और जबरन किए जाने वाले धर्मांतरण, लव जेहाद आदि को रोकने का काम करेंगे। हिंदू बहन-बेटियों की रक्षा, मठ-मंदिरों एवं संत समाज की रक्षा का दायित्व भी इनके पास रहेगा। राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करने का भी काम ये करेंगे। इसके लिए इन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा विहिप शीघ्र ही महिला संगठन दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के संगठन को भी मजबूती देगा। ताकि बहन-बेटियां अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनें।