फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में एमपीएड को एनसीटीई से मंजूरी

इविवि में एमपीएड को एनसीटीई से मंजूरी

Tue, 04 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
इविवि में एमपीएड को एनसीटीई से मंजूरी
एमपीएड में प्रवेश का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन

0 एनसीटीई से मंजूरी मिलने के बाद वीसी ने दिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
0 इविवि ने तैयार किया रिजल्ट, आज विभाग को भेजी जाएगी चयनितों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शारीरिक शिक्षा विभाग में एमपीएड में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। प्रवेश के लिए एनसीटीई से मंजूरी मिल गई है और इस आधार पर कुलपति ने एमपीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एमपीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम तैयार है। मंगलवार को चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को भेजी जाएगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमपीएड की तकरीबन 40 सीटें है और छह सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। इस बीच फरवरी-2018 को इविवि में एमपीएड को एनसीटीई से तीन साल के लिए मिली मान्यता समाप्त हो गई। इविवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा तो करा दी लेकिन इस पर उहापोह की स्थिति बनी रही कि प्रवेश लिए जाएं या नहीं। इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और एक कमेटी का गठन किया गया जिसे एनसीटीई से मान्यता लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके बाद कार्य परिषद की बैठक में प्रो. अनुपम दीक्षित को जिम्मेदारी दी गई कि वे एनसीटीई से मान्यता संबंधी कार्रवाई अपने देखरेख में पूरी करें। अब एनसीटीई से इविवि को पत्र भेजा गया है कि विश्वविद्यालय में एमपीएड में प्रवेश लिए जा सकते हैं। वहां पहले से मिली मान्यता ही लागू रहेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि एनसीटीई से मंजूरी मिलने के बाद कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को विभाग को चयनित अभ्यर्थियों की सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed