{"_id":"5b4387074f1c1bb2288b57dd","slug":"51531152135-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवती की पुणे के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवती की पुणे के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे का इंकार
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती की पुणे के लिए सीधे ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे का इंकार
स्टेशनों का नाम एलईडी से लिखे जाने पर रेलवे ने कहा कि सुझाव कर लिया है नोट
इलाहाबाद। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह की इलाहाबाद से पुणे के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे ने इंकार कर दिया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि इलाहाबाद-नैनी रेलखंड पर क्षमता से अधिक ट्रेन परिचालन की वजह से अब किसी नई ट्रेन को संचालन कर पाना संभव नहीं है। हालांकि रेलवे ने रेवती रमण की इलाहाबाद मंडल के सभी स्टेशनों का नाम एलईडी से लिखे जाने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। कहा गया है कि उनका यह सुझाव नोट कर लिया गया है।
दरअसल दस जनवरी 2018 को जीएम एनसीआर एमसी चौहान की इलाहाबाद मंडल परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संसद सदस्यों की बैठक में राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के प्रतिनिधि के रूप में विनय कुशवाहा ने तमाम मांगें की थी। इसमें कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी को इलाहाबाद से चलाने एवं लखनऊ के लिए एक शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में अब डीआरएम इलाहाबाद की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि दोनों ही प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं। अनारक्षित टिकट ऑन लाइन दिए जाने के सवाल पर भी रेलवे की ओर से यह प्रक्रिया जारी रहने की बात कही गई है। पुणे के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग पर कहा गया है कि नैनी-इलाहाबाद खंड पर क्षमता से अधिक ट्रेनें चल रही है। साथ ही इलाहाबाद में प्राथमिक अनुरक्षण के लिए वॉशिंग लाइन में जगह भी नहीं है। इस वजह से इलाहाबाद से किसी नई ट्रेन का संचालन कर पाना संभव नहीं है।