फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की खबर

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की खबर

Thu, 24 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की खबर
68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

-------------------------
24 मई को निर्धारित वेबसाइट से ही डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र
248 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 125850 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 को लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए कुल 125850 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा 27 मई को 10 से 01 बजे तक मंडल मुख्यालयाें के 248 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इलाहाबाद में 28 केंद्र बनाए गए हैं।

सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी 24 मई को निर्धारित वेबसाइट https//upbasiceduboard.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित आधार कार्ड की मूल प्रति और प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र या प्रशिक्षण योग्यता के अंतिम सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति या फिर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा/केंद्रिय शिक्षक पात्रता परीक्षा का मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। बिना इनके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed