{"_id":"5a2ee5a04f1c1bc8678c0e25","slug":"51513022880-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 25 केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 25 केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती परीक्षा
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 25 केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती परीक्षा
0 तीन पालियों में होगी परीक्षा, सीओ केंद्र प्रभारी बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दरोगा भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन परीक्षा इलाहाबाद और कौशांबी के 25 केंद्रों में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसमें लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गईं हैं। डीआईजी भर्ती बोर्ड संजय कक्कड़ ने तीन घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में समीक्षा की। परीक्षा के लिए सीओ को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया है, जो कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे। दोनों जिलों के लिए एसपी क्राइम नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा 12 से 22 दिसंबर तक तीन पालियों में दो-दो घंटे की होगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.45 से 10.45 तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 12.30 से दोपहर 2.30 बजे। तीसरी पाली की परीक्षा शाम सवा चार से सवा छह बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 24 केंद्र इलाहाबाद में और एक केंद्र कौशांबी में बनाया गया है। परीक्षा के दौरान जिले के थाना प्रभारी और विभिन्न प्रकोष्ठ के दरोगा तैनात रहेंगे। पीएचक्यू के एसपी स्तर के अधिकारी, एसपी सिटी, एसपी गंगापार और एसपी यमुनापार भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेंगे। इस परीक्षा पर रोक के लिए कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट गए थे, लेकिन कोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार किया। परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा की जिम्मेदारी उसी कंपनी को दी गई है, जिस पर पिछले बार परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है।