फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हिंडन नदी के किनारे की जमीनें बेचने पर जवाब तलब

हिंडन नदी के किनारे की जमीनें बेचने पर जवाब तलब

Thu, 22 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी के किनारे की जमीनें बेचने पर जवाब तलब
गाजियाबाद के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000000000

हिंडन नदी के किनारे की जमीनें बेचने पर जवाब तलब
नदी किनारे दो सौ मीटर के क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट का है प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट के लिए प्रस्तावित भूमि व्यवसायिक उपयोग के लिए बेचे जाने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने जीडीए और प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। बोधिसत्व समाज सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि जीडीए की योजना में हिंडन नदी के किनारे 200 मीटर के क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इससे पर्यावरण और नदी दोनों को लाभ है मगर योजना के विपरीत यह भूमि व्यवसायिक और आवासीय उपयोग के लिए बिल्डरों को बेची जा रही है।

याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अशोक कुमार की पीठ ने प्रदेश सरकार और जीडीए से इस मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल कर बताने को कहा है कि किस प्रकार से योजना के विपरीत जाकर जमीन बेची जा रही है। याची का कहना है कि ग्रीन बेल्ट के लिए स्वीकृत क्षेत्र पर भूमाफियाओं का कब्जा होता जा रहा है। कोर्ट का कहना था कि क्या अधिकारियों को दिखाई नहीं देता है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण हो रहे हैं। अक्सर अधिकारी निर्माण हो जाने के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश देते हैं निर्माण होते समय उन्हें क्यों नहीं दिखाई देता कि गलत तरीके से निर्माण किया जा रहा है। उसी समय उसे रोका जाना चाहिए। याचिका पर 24 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed