फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के चुनाव पर घमासान

शिक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के चुनाव पर घमासान

Tue, 13 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा  निदेशालय कर्मचारी संघ के चुनाव पर घमासान
शिक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के चुनाव पर घमासान
विज्ञापन

0 संघ की बैठक में चुनाव अधिकारी के निर्णय को किया गया स्थगित
0 चुनाव अधिकारी पर मनमानी करने, नियम तोड़ने का लगा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के स्थगित किए गए चुनाव को लेकर घमासान मच गया है। मंगलवार को हुई संघ की बैठक में चुनाव अधिकारी के निर्णय को स्थगित कर दिया गया और तय किया गया कि चुनाव अधिकारी बनाए गए वैयक्तिक सहायक उच्च शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि कार्यकारिणी की ओर से जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी और फिर इस मसले पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश समेत सहायक चुनाव अधिकारी हरिहर प्रसाद द्विवेदी और अनिरुद्ध दत्ता ने सोमवार को बैठक कर सात एवं आठ जून को हुए शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का चुनाव निरस्त करते हुए पुन: मतदान कराए जाने का निर्णय लिया था और इसके लिए 19 एवं 20 जून की तिथि भी निर्धारित कर दी। मतदान निरस्त करने के पीछे यह कारण बताया गया कि मतदान के लिए 575 कर्मचारियों ने वोट डाले थे, जबकि मतगणना के दौरान 582 मतपत्र निकले। मंगलवार को सूचना मिलने पर संघ के मौजूदा पदाधिकारियों की बैठक बुला ली गई। बैठक में बताया गया कि नौ जून को इस गड़बड़ी के सामने आने पर मतगणना स्थगित कर दी गई थी और तय हुआ था कि कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन चुनाव अधिकारी ने कार्यकारिणी या सामान्य सभा से इतर मनमाने तरीके से चुनाव निरस्त करने का निर्णय ले लिया। बैठक में यह यह दावा भी किया गया कि चुनाव अधिकारी के इस निर्णय से क्षुब्ध दोनों सहायक चुनाव अधिकारियों ने चुनाव अधिकारी को लिखित रूप से दे दिया है कि उन्हें चुनाव कार्यक्रम से हटा दिया जाए। संघ के अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव अधिकारी के निर्ण को स्थगित कर दिया गया। बैठक में संघ के मंत्री श्रीकांत वर्मा समेत अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अवनीश सिंह, अनूप कुमार, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed