फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   51 feet high statue of Maharishi Bhrigu on Sangam at Prayagraj

प्रयागराज में संगम पर लगेगी महर्षि भृगु की ५१ फीट ऊंची प्रतिमा

Fri, 05 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
51 feet high statue of Maharishi Bhrigu on Sangam at Prayagraj
51 feet high statue of Maharishi Bhrigu on Sangam at Prayagraj
रामद्वार से होगा प्रयागराज में प्रवेश, संगम पर महर्षि भृगु के दर्शन
विज्ञापन

क्रासर
त्रिवेणी तट पर टॉवर के बीच महर्षि भृगु की 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की पहल, प्रस्ताव पर गृहमंत्री-सीएम से वार्ता
अनूप ओझा
प्रयागराज। तीर्थनगरी प्रयाग की महिमा अब भगवान राम के साथ ऋषि-मुनियों की तपस्थली के रूप में विश्व पटल पर प्रदर्शित होगी। आने वाले समय में प्रयागराज में प्रवेश रामद्वार से होगा। रामद्वार बनाने के साथ ही संगम तट पर अब 51 फीट ऊंची महर्षि भृगु की प्रतिमा लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर बातचीत शुरू हो गई है। त्रिवेणी संगम की धारा के बीच टॉवर के जरिए महर्षि भृगु की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि संत-भक्त त्रिवेणी की धारा में पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही महर्षि की प्रतिमा का दर्शन कर सकें। कोशिश है कि हरिद्वार कुंभ से पहले इस प्रतिमा की स्थापना संगम पर कर दी जाए। इससे पहले कुंभ के दौरान महर्षि भरद्वाज की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
यज्ञभूमि के रूप में विख्यात प्रयाग के संगम तट की छटा आने वाले समय में बदली नजर आएगी। कहा जाता है कि त्रेता में कभी भगवान राम ने इसी संगम तट पर अपने पिता राजा दशरथ की मुक्ति के लिए पिंडदान किया था। यहीं से भगवान राम शृंगवेरपुर होते हुए चित्रकूट पहुंचे थे। इसलिए प्रयागराज में रामद्वार बनाने का सुझाव केंद्र व प्रदेश सरकारों को दिया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता की है। रामद्वार के साथ महर्षि भृगु की 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। महर्षि की प्रतिमा संगम तट पर लगाने के लिए टॉवर का सहारा लिया जाएगा। इसके बाद दुर्वासा और दक्षराज की भी प्रतिमाएं लगाने का सुझाव दिया गया है, ताकि प्रयागराज की आध्यात्मिक संस्कृति को विश्व समुदाय से परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन

कोट
भगवान राम और ऋषियों -महर्षियों से ही प्रयागराज की पहचान जुड़ी हुई है। रामद्वार और महर्षि भृगु की प्रतिमा से इस शहर की आध्यात्मिक संस्कृति को नए रूप में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने इस योजना को साकार कराने का भरोसा दिलाया है। हरि गिरि, महामंत्री-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed