{"_id":"59288c7b4f1c1b60115376d1","slug":"509-additional-successful-in-ssc-soldier-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी सिपाही भर्ती में 509 अतिरिक्त सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी सिपाही भर्ती में 509 अतिरिक्त सफल
इलाहाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 2015 में केंद्रीय सुरक्षा बलों केलिए हुए सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम को संशोधित कर 509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दो फरवरी 2017 को घोषित किया गया था। परिणाम तैयार करते समय बार्डर एरिया, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को उनके आरक्षण का लाभ नहीं देने से परिणाम को दोबारा जांच करके संशोधित किया गया। सीआरपीएफ ने इन परिणामों की जांच के बाद 509 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। चयनित 509 अभ्यर्थियों में 486 पुरुष, 23 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इसमें मध्य क्षेत्र के 314 अभ्यर्थियों में 302 पुरुष एवं 12 महिला शामिल हैं।
विज्ञापन