फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   508 army base employees jammed the Habra route in Prayagraj, many Train were late in 45 minutes

Prayagraj: 508 आर्मी बेस कर्मचारियों ने हाबड़ा रूट पर लगाया जाम, 45 मिनट में कई गाड़ियां हुईं लेट

Tue, 20 Sep 2022 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Sep 2022 10:42 AM IST
सार

स्टेशन मास्टर आरएस मिश्रा ने बताया कि क्रॉसिंग पर जाम के कारण गाड़ी संख्या 01666 और गाड़ी संख्या 4620 लेट हुई है। गाड़ियों के लेट होने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। 508 आर्मी बेस के कर्मचारियों का कहना है कि बर्क शॉप में बायोमेट्रिक मशीन लग गई है। क्रॉसिंग बंद होने के कारण प्रतिदिन कर्मचारी लेट हो जाते हैं, जिसके कारण उनकी सैलरी कट जाती है

विज्ञापन
508 army base employees jammed the Habra route in Prayagraj, many Train were late in 45 minutes
आर्मी बेस कर्मचारियों ने हाबड़ा रूट पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के नैनी के छिवकी स्टेशन के बगल दुबराजपुर रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार सुबह 508 आर्मी बेस कर्मचारियों ने जाम लगा दिया। हाबड़ा रूट पर जाम की सूचना से हड़कंप मच गया  सूचना पर आरपीएफ छिवकी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगा रहे लोग रोज-रोज की समस्या बता कर मानने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि बेस पर बायोमेट्रिक मशीन लग गई है, इसके कारण लेट होने पर उनकी सैलरी कट जाती है। बीते कई माह से समस्या बनी हुई है। रूट पर करीब 45 मिनट तक आर्मी बेस के कर्मचारी जाम लगाए हुए थे, जिसके चलते ट्रेन संख्या 0166, 4620 लेट हो गई। 
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद आरपीएफ के जवानों ने उनका हाथ पकड़ पकड़ के वहां से हटाया तब दिल्ली हावड़ा रूट चालू हो सके घटना को लेकर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी यातायात बहाल हो सका। गेटमैन से भी काफी गाली गलौज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 45 मिनट तक रुट पर जाम, कई गाड़ियां हुईं लेट
स्टेशन मास्टर आरएस मिश्रा ने बताया कि क्रॉसिंग पर जाम के कारण गाड़ी संख्या 01666 और गाड़ी संख्या 4620 लेट हुई है। गाड़ियों के लेट होने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। 508 आर्मी बेस के कर्मचारियों का कहना है कि बर्क शॉप में बायोमेट्रिक मशीन लग गई है। क्रॉसिंग बंद होने के कारण प्रतिदिन कर्मचारी लेट हो जाते हैं, जिसके कारण उनकी सैलरी कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed