{"_id":"5edd3ee38ebc3e90a1759531","slug":"500-families-will-get-the-economic-help-city-news-ald2778514171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा भारती कोरोना संक्रमण और उसके बाद लॉकडाउन से प्रभावित पांच सौ परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करेगा। इसके लिए छोटा व्यवसाय करने वालों को रोजगार के लिए एक निश्चित राशि मुहैया कराई जाएगी। साथ ही उनसे इसपर कोई ब्याज भी नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी प्रयागराज विभाग के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने दी। बताया कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए ज्वाला देवी इंटर कॉलेज को मुख्य सेंटर बनाते हुए 66 अन्य सेंटर बनाए गए। पूरे महानगर को 29 भागों में बांटा गया।
करीब तीन हजार स्वयंसेवक सेवा कार्य में लगे रहे। लॉकडाउन के दौरान 80 हजार परिवारों को सूखा राशन दिया गया। इसके साथ ही साढ़े तीन लाख लोगों के बीच भोजन के पैकेट बांटे गए। सेवा भारती ने प्रवासियों के बीच 25 हजार गमछे और पांच हजार से ज्यादा मॉस्क बांटे हैं। इसके अलावा दस हजार काढ़े के पैकेट वितरित किए गए हैं। सुजीत के मुताबिक सेवा भारती आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए काम करता रहेगा।