फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 lakh sanstioned for degree college construction in meja prayagraj news

Prayagraj News: मेजा में महाविद्यालय निर्माण के लिए 50 लाख जारी

Sat, 29 Aug 2020 01:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 01:37 PM IST
सार

यमुनापार के छात्र-छात्राओं को मिलेगा उच्च शिक्षा का बेहतर विकल्प
31 मार्च 2021 तक खर्च करनी होगी धनराशि, फिर मिलेगी दूसरी किस्त

विज्ञापन
50 lakh sanstioned for degree college construction in meja prayagraj news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज। यमुनापार के मेजा में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए शासन से उच्च शिक्षा निदेशालय को 50 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। हालांकि निर्माण कार्य पूरा होने में वक्त लगेगा, क्योिकि यह शुरुआती किस्त है। 50 लाख रुपये खर्च होने के बाद शासन की ओर से अगली किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन


मेजा में राजकीय महाविद्यालय की मांग काफी समय की जा रही है। महाविद्यालय का निर्माण पूरा होने के बाद यमुनापार के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का बेहतर विकल्प मिल सकेगा। विशेष सचिव योगेंद्र दत्त त्रिपाठी की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में कहा गया है कि धनराशि का उसी मद में किया जाएगा, जिसके किलए स्वीकृति प्रदान की जा रही है। स्वीकृत धनराशि निदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश अवास एवं विकास विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाना है। कार्यदायी को दो-दो माह में आवश्यकतानुसार धनराशि निर्गत की जाएगी। अगली किस्त निर्गत किए जाने से पूर्व स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed