फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 days later coronation infection confirmed in young man, trip to Varanasi

50 दिन बाद युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि चौंकाने वाली, वाराणसी तक की थी यात्रा

Sat, 25 Apr 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
50 days later coronation infection confirmed in young man, trip to Varanasi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शिवकुटी के शंकरघाट तेलियरगंज में इलाके में रहने वाले युवक में कोराना संक्रमण की पुष्टि करीब 50 दिन बाद हुई है। उसने तीन मार्च को ट्रेन से वाराणसी तक का सफर किया था। उसे बिना किसी लक्षण के कोरोना संक्रमित पाया जाना चिकित्सकों के लिए भी चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन


एक निजी बीमा कंपनी में काम करने वाले युवक के मुताबिक वह तीन मार्च को दफ्तर के काम से मडुवाडीह एक्सप्रेस से वाराणसी गया और वंदेभारत एक्सप्रेस से यहां लौटा। जमातियों की यात्रा विवरण की जांच के दौरान एसएसपी वाराणसी ने ऐसे लोगों को चिह्नित किया, जिन्होंने कोरोना संक्रमित जमातियों के साथ ट्रेन यात्रा की थी। वाराणसी एसएसपी ने 20 अप्रैल को इसकी सूचना युवक को देकर पूछताछ की।

विज्ञापन

50 days later coronation infection confirmed in young man, trip to Varanasi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इससे साफ हो गया कि युवक ने एक जमाती के बगल बैठकर यात्रा की थी। फिर इसकी जानकारी एसएसपी प्रयागराज को दी। यहां एसएसपी ने 22 अप्रैल को युवक को बुलाया और चिकित्सकों की मौजूदगी में जांच पड़ताल की। बताते हैं कि युवक में कोरोना के लक्षण तो थे नहीं, पर एहतियातन 23 को स्वाब नमूने जांच के लिए गए। 24 अप्रैल शुक्रवार आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई।

युवक के परिवारीजनों समेत 18 लोग क्वारंटीन

वाराणसी यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए शिवकुटी निवासी युवक के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार देर शाम तक युवक के घर वालों के साथ मिलने जुलने वाले 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें कुछ लोगों को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहीं, युवक के कई रिश्तेदार इधर-उधर हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

50 days later coronation infection confirmed in young man, trip to Varanasi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जांच के दायरे में दफ्तर और होली मिलन भी 

जिस बीमा कंपनी में युवक कार्यरत है, वहां के लोगों भी क्वारंटीन किए जाने की तैयारी है। साथ ही होली के दौरान युवक किससे मिला, वह होली मिलने किन रिश्तेदारों के घर गया, जांच के दायरे में ये बिंदु भी हैं। पुलिस ने शुक्रवार को युवक के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर पहुंचकर पूछताछ की। कोटवा बनी अस्पताल में भर्ती किए गए युवक से होली के दौरान हुई गतिविधियों और होली मिलने वालों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जिस तरह से पड़ताल कर रही है, उससे साफ है कि युवक से मिलने वाले वाले करीब पचास लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षणों के आधार पर कई की जांच कराकर उन्हें क्वारंटीन भी किया जा सकता है।

कोरोना संक्रमित पाए गए तीनों मरीजों के संपर्क तलाशे जा रहे हैं। शंकरगढ़ वालों की गांव में ही स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर दी गई है। शिवकुटी में रहने वाले युवक से मिलने जुलने वालों के साथ उसके घर वालों को क्वारंटीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लक्षण दिखे तो कोविड जांच भी कराई जाएगी। 
डॉ. ऋषि सहाय, नोडल अधिकारी कोरोना प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed