फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5,856 teachers will now be allotted schools after six months of appointment

UP : 5,856 शिक्षकों को नियुक्ति के छह महीने बाद अब आवंटित होगा विद्यालय, बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा विवरण

Thu, 13 Jun 2024 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 05:29 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन आवंटन के लिए सभी बीएसए से शिक्षकों का विवरण 15 जून तक भेजने को कहा गया है। अर्ह अभ्यर्थियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर हार्डकाॅपी में और एक्सेल सीट पर परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन
5,856 teachers will now be allotted schools after six months of appointment
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को जल्द ही 5,856 शिक्षक मिलेंगे। 2016 में निकाली गई भर्ती का रास्ता सुप्रीम कोर्ट से साफ हो जाने के बाद छह महीने पहले इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया था, लेकिन विद्यालय आवंटन नहीं किया गया। अब परिषद ने निर्धारित प्रारूप पर सभी जिलों के बीएसए से शिक्षकों का विवरण 15 जून तक मांगा है।

विज्ञापन


परिषद ने 2016 में 12,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कई साल बाद चयनित हुए शिक्षकों में से 6,604 को नियुक्ति पत्र देते हुए विद्यालय का आवंटन कर दिया गया था। मगर, 5,856 शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई। इनका प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक गया। वहां से पक्ष में फैसला आ गया।
विज्ञापन


सुप्रीम फैसला आने के बाद इन अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर 2023 और सात जनवरी 2024 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए, लेकिन विद्यालय आवंटित नहीं किए गए। इसके खिलाफ अभ्यर्थी फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई 2024 को फैसला आया कि इनको विद्यालय आवंटित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दाैरान पूरी होगी प्रक्रिया

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन आवंटन के लिए सभी बीएसए से शिक्षकों का विवरण 15 जून तक भेजने को कहा गया है। अर्ह अभ्यर्थियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर हार्डकाॅपी में और एक्सेल सीट पर परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। उसके बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दाैरान यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed