{"_id":"5fdfa7288c6f92443735c3b3","slug":"5-65-lakh-clothes-were-flown-from-the-showroom-in-two-and-a-half-months-this-trick-was-caught-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने में मान्यवर शोरूम से उड़ाए थे 5.65 लाख के कुर्ता-पजामा, शेरवानी और ब्लेजर, इस तरकीब से पकड़ी गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई महीने में मान्यवर शोरूम से उड़ाए थे 5.65 लाख के कुर्ता-पजामा, शेरवानी और ब्लेजर, इस तरकीब से पकड़ी गई चोरी
Mon, 21 Dec 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित कपड़ों के शोरूम से चोरी के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि आरोपी कर्मचारी ने ढाई महीने के भीतर शोरूम से 5.65 लाख के कपड़े उड़ाए थे। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया।
सिविल लाइंस स्थित मान्यवर शोरूम से लाखों के कपड़े चोरी होने के मामले का खुलासा एक दिन पहले हुआ था। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद पता चला कि कर्मचारी शुभम शुक्ला शोरूम से कपड़े चोरी कर रहा था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि शोरूम में अक्तूबर से चोरी हो रही थी।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व स्टॉक मिलान पर पता चला कि एक अक्तूबर से 17 दिसंबर तक कुल 5.65 लाख के कपड़े चोरी हुए। इनमें 53 कुर्ता, 17 ब्लेजर, छह शेरवानी, 10 इंडोवेस्टर्न, दो साफा, पांच जूती, पांच दुपट्टा व अन्य कपड़े शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।