Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   48 degrees Celsius burns the body, the heat will continue tomorrow, and the city will be like a furnace.

Prayagraj Temperature : 46.2 डिग्री पर खौला प्रयागराज, बांदा के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर

Sat, 23 May 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 07:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में रिकार्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बंदा राज्य में पहले नंबर पर रहा।

विज्ञापन
48 degrees Celsius burns the body, the heat will continue tomorrow, and the city will be like a furnace.
तेज धूप से बचने का उपाय करतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में रिकार्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बंदा राज्य में पहले नंबर पर रहा, जबकि 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया। इसके बाद तीसरे स्थान पर उरई 45.4 डिग्री, चौथे पर झांसी 45.4 डिग्री और पांचवे स्थान प आगरा 45.3 डिग्री रहा। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों में तपिश और ज्यादा बढ़ेगी, जिसके लिए पारा 48 डिग्री सेल्सियस तर पहुंचने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आसमान में दिखी बादलों की आवाजाही

आमतौर पर बादलों के आने से मौसम ठंडा होता है लेकिन शनिवार को स्थिति बिल्कुल अलग रही । दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही देखने को मिली, पर हवा शुष्क और बेहद गर्म बनी रही।
विज्ञापन

इस झुलसाने वाली सूखी गर्मी में सड़कों पर अघेषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहै। जरुरी काम से बाहर निकले राहगीर और दोपहिया वाहन चालक धूप के थपेड़ों से बेहाल नजर आए। संगम क्षेत्र में आए मुसाफिर धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते दिखे। जहां पेड़ नहीं थे, वहां लोग खड़ी बसों के नीचे उसकी परछाई का सहारा लेकर बैठे रहे। राहगीरों के पास मौजूद ठंडे पानी की बोतलें भी कुछ ही मिनटों में उबलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

30 मई तक राहत के आसार नहीं

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडल और समुद्र अध्ययन केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेंद्र राय के मुताबिक फिलहाल इस प्रचंड गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया की आगामी 30 मई तक मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही कड़ा बना रहेगा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर बीच-बीच में थोड़े बहुत बादल जरूर देखने को मिल सकते हैं, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूम का दौर लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed