फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4791 candidates selected in CHSL, appointments will be made on Group-C posts in the Ministries-Departments o

Result : सीएचएसएल में 4791 अभ्यर्थी चयनित, केंद्र के मंत्रालयों-विभागों में ग्रुप-सी के पदों पर होगी नियुक्ति

Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
सार

107 अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं। अभ्यर्थियों के अंक 14 से 28 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इससे पूर्व आयोग ने 18 अक्तूबर को सीएचएसएल परीक्षा-2020 के तहत स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित किया था और इसमें सफल अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
4791 candidates selected in CHSL, appointments will be made on Group-C posts in the Ministries-Departments o
परीक्षा परिणाम घोषित - फोटो : demo pic

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2020 का अंतिम चयन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें 4791 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। इनकी भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-सी (लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर) के पदों पर की जाएगी। सफल घोषित किए गए 4791 अभ्यर्थियों में 2193 अनारक्षित, 897 ओबीसी, 756 एससी, 630 ईडब्ल्यूएस एवं 315 एसटी वर्ग के हैं। 

विज्ञापन



107 अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं। अभ्यर्थियों के अंक 14 से 28 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इससे पूर्व आयोग ने 18 अक्तूबर को सीएचएसएल परीक्षा-2020 के तहत स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित किया था और इसमें सफल अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

खान निरीक्षक की परीक्षा 18 जनवरी को, प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर  से खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 दिसंबर को प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से अपराह्न एक बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 



सहायक सांख्यिकी अधिकारी के दो पदों का चयन निरस्त
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मत्स्य विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी योगेश कुमार मिश्रा और विभा चतुर्वेदी का अभ्यर्थन वांछित प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के कारण निरस्त कर दिया है। उनकी जगह चेतन यादव एवं सजीव कुमार वर्मा को नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed