फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   47 crores will change

47 करोड़ में बदल जाएगी छिवकी की सूरत

Tue, 27 Jun 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
47 crores will change
स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद छिवकी स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। यहां यात्री सुविधा के मद्देनजर कई कार्य शुरू हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य शीघ्र ही शुरू होंगे। कुंभ मेले के मद्देनजर इलाहाबाद छिवकी और नैनी जंक्शन पर हो रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने अफसरों के साथ पहुंचे। अचानक उनके इस निरीक्षण से दोनों स्टेशनों पर मौजूद स्टॉफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जीएम को बताया गया कि छिवकी में सुविधाओं के विकास के लिए 47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जीएम ने छिवकी स्टेशन पर बनाए जा रहे एस्केलेटर को देखा। उन्हें बताया गया कि 15 जुलाई तक एस्केलेटर लगाए जाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। छिवकी में प्लेटफार्म की ऊंचाई भी कुंभ के पूर्व बढ़ाई जाएगी। ताकि ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। जीएम ने यहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें समय रहते करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिचालन सुधारने के लिए एक लूप लाइन के निर्माण पर भी चर्चा हुई। यहां जीएम ने बुकिंग काउंटर को भी देखा। अफसरों ने बताया कि छिवकी में अनारक्षित टिकट काउंटरों में रिजर्वेशन सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। इसी तरह नैनी स्टेशन में निरीक्षण के दौरान कुंभ के मद्देनजर बनाए जाने वाले यात्री आश्रय स्थलों को भी उन्होंने देखा। यहां यात्री आश्रयों के लिए आरक्षित स्थान पर जलभराव हो जाने की समस्या को समाप्त करने की बात कही। इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के पास राशि की स्वीकृति के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई। नैनी में निर्माणधीन फुट ओवर ब्रिज को भी महाप्रबंधक ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद छिवकी में होने हैं ये काम
0 प्लेटफार्म नंबर एक की ऊंचाई बढ़ाना।
0 प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण।
0 छिवकी से नैनी को जोड़ने वाली एक नई सड़क का निर्माण।
0 रिजर्वेशन काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरा लागने का काम।
0 प्लेटफार्म शेल्टर का विस्तार और बैंचों की संख्या बढ़ाने का काम।
0 अतिरिक्त वाटर बूथ, हाईड्रेंट पाइप लाइन का निर्माण।
0 स्टेशन बिल्डिंग का विस्तार, सरकुलेटिंग एरिया का सौन्दर्यीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed