फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   46 votes cast for 46 votes

42 वोटों के दम में 46 का पेच

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
46 votes cast for 46 votes
bjp shimla
नगर निगम सदन की मंगलवार को होने वाली पहली बैठक में कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के 42 वोटों के विपरीत निर्दलीय समेत 46 पार्षद पेच फंसा सकते हैं। निगम की राजनीति में माहिर पुरनिए पार्षद वोटों की वरीयता क्रम की रणनीति में जुटे हैं। साथ ही जोर इस बात पर है कि 12 सदस्यों में भाजपा का बहुमत कम हो। इसी पर उपाध्यक्ष का चयन निर्भर करेगा। भाजपा ने सोमवार शाम कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।  सपा, कांग्रेस पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनाव में जीत का आधार प्रथम वरीयता या द्वितीय वरीयता के मत हासिल करना होता है। इसके लिए भाजपा ने रणनीति के तहत काम करते हुए 18 में से 12 निर्दलीय पार्षदों को पार्टी में शामिल कर सदन में अपना संख्या बल बढ़ा लिया। शेष छह निर्दलीय पार्षदों की पूछ बढ़ गई है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार व्हिप से इतर वोट पक्का करने का जुगाड़ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी चुनाव में निर्दलीय समेत 14 पार्षद मैदान में होंगे। आपसी सहमति न बनी तो प्रत्याशियों की संख्या 16 भी हो सकती है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा ने वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित, ओपी द्विवेदी, कुसुमलता, सुनीता श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, ऋषि निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने सदन में पार्षदों की संख्या 11 होने के बावजूद मुकुंद तिवारी और जिया उबैद को उम्मीदवार बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने अतहर रजा लाडले, आजाद अहमद, अनीस अहमद और उर्मिला यादव को चुनाव में उतारा है। सपा निर्दलीय पार्षदों के भरोसे कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का पद हासिल करने का मंसूबा संजोए थी लेकिन भाजपा ने गणित बिगाड़ दी। बसपा बच्चा पासी को चुनाव मैदान में अचानक उतार सकती है। इसके लिए निर्दलीय पार्षदों पर डोरे डाले जा रहे हैं। सूचना के मुताबिक भाजपा के सदन में 42 वोट हैं। लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद श्यामाचरण गुप्त के शहर के बाहर हैं, इनके मतदान के लिए यहां आने में संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यकारिणी चुनाव में सभी दलों के 80 पार्षदों के साथ सांसद श्यामाचरण गुप्त, डिप्टी सीएम केशव समेत तीन एमएलसी और शहर उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी के तीन विधायक वोट डालने के लिए अधिकृत हैं। तीन विधायकों में दो सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंत्री हैं, जबकि हर्ष वर्धन बाजपेयी की निगम की राजनीति में खास रुचि है। चुनाव में महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मतदान करेंगी।


भाजपा की मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल ने व्हिप जारी कर पार्षदों को मतों की वरीयता का क्रम बताया और पार्टी लाइन के आधार पर वोट देने संबंधी पत्र जारी किया है। चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर पार्टी प्रत्याशियों का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसका निर्णय महापौर अभिलाषा गुप्ता के आवास पर सोमवार पूर्व विधायक और नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के साथ हुई बैठक में लिया गया। सचिव परिषद पीके मिश्रा के मुताबिक सदन की बैठक और कार्यकारिणी चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed