फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   450 defaulters from OTS now

पीडीए के 450 डिफाल्टरों को मिलेगी ओटीएस से राहत

Thu, 09 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
450 defaulters from OTS now
प्रयागराज। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कई आवासीय योजनाओं के करीब 450 बकाएदारों (डिफाल्टरों) को अब जल्द एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से बड़ी राहत मिलेगी। मूलधन जमा न कर पाने वाले डिफाल्टरों पर ब्याज पर चक्रवृद्धि ब्याज का बोझ है। पीडीए डिफाल्टरों की नए सिरे से सूची बनाकर बकाया धनराशि की गणना करेगा। ओटीएस योजना से प्राधिकरण के खाते में सालों से फंसे कई करोड़ रुपये जमा होंगे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद से संपत्ति खरीदने वाले ऐेसे लोगों के लिए सरकार जल्द ही ‘वन टाइम सेटलमेंट-2020’ (ओटीएस) योजना शुरू करने जा रही है, जो डिफाल्टर हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने ओटीएस योजना का का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह योजना तीन महीने के लिए लागू होगी। बुधवार को प्रस्ताव का प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओटीएस योजना को मंजूरी दे दी है और फिलहाल तीन महीने के लिए योजना को लांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में प्राधिकरण (पीडीए) की विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं में संपत्ति खरीदने वाले डिफाल्टरों की संख्या करीब साढ़े चार सौ है। समय से किस्तों का भुगतान न किए जाने की वजह से उन पर बकाए धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज काफी हो गया है। इस वजह से आवंटियों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। पीडीए की ओर से बार-बार जारी नोटिस से जहां तमाम आवंटी परेशान हैं, वहीं विवाद होने की वजह से विकास प्राधिकरण और आवास विभाग की करोड़ों की संपत्तियों की रजिस्ट्री तक नहीं हो पा रहा है। इससे पीडीए को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने ऐसे डिफाल्टरों को राहत देने के लिए ओटीएस स्कीम लागू करने का फैसला किया है। योजना में ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। योजना शुरू होने से पहले डिफाल्टरों से आवेदन लिए जाएंगे और मियाद के तीन महीने में उनके आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed