फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : 45 thousand cusecs of water released from Hathini Kund, Yamuna may boom

Prayagraj : हथिनी कुंड से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसेक पानी, यमुना में आ सकता है उफान

Mon, 10 Jul 2023 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से रविवार की रात 10 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 77.19 और छतनाग में 73.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
: 45 thousand cusecs of water released from Hathini Kund, Yamuna may boom
दशाश्वमेध घाट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में जल्द उफान आने की आशंका है। हथिनी कुंड बैराज से रविवार की सुबह यमुना में 45,402 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ने का काम शुरू हो गया। इससे मंगलवार तक यमुना के जलस्तर में तेज वृद्धि होने का अनुमान है।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से रविवार की रात 10 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 77.19 और छतनाग में 73.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर रात 10 बजे 64.02 मीटर दर्ज किया गया। अफसरों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बारिश और हथिनी कुंड से यमुना में पानी छोड़े जाने की वजह से जल दबाव बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


उधर, कैराना से मिली रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बारिश से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। रविवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 30,866 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। लेकिन, पानी का दबाव लगातार बढ़ने के कारण सुबह 10 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 45,402 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में दूर-दूर तक हो रही बारिश के कारण छोटे नदी नालों से पानी भी अधिक मात्रा में यमुना नदी में जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से कैराना यमुना नदी तक पानी के पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते हैं। जिस कारण मंगलवार रात तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी। रविवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.26 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था।

जबकि, यमुना नदी का चेतावनी लेवल समुद्र तल से 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि यमुना नदी पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। रात तक जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed